1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Navratri 2020: कंगना रनौत सहित इन हस्तियों ने दी नवरात्रि की बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

Navratri 2020: कंगना रनौत सहित इन हस्तियों ने दी नवरात्रि की बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

 Updated : Oct 18, 2020 12:16 am IST

इस खास मौके पर बॉलीवुड और टीवी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।

navratri 2020 bollywood celebs wishes fans- India TV Hindi
कंगना रनौत सहित इन बॉलीवुड हस्तियों ने दी नवरात्रि की बधाई Image Source : TWITTER

आज से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई है। पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाएगी। ये हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस खास मौके पर बॉलीवुड और टीवी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। इनमें कंगना रनौत, दीपिका सिंह, 'रामायण' सीरियल के अरुण गोविल और सुनील लहरी सहित तमाम सितारें शामिल हैं। 

Shardiya Navratri 2020: नवरात्रि के दिनों में भूलकर भी न करें ये काम, रुष्ठ हो जाएगा मां

Shardiya Navratri 2020: शारदीय नवरात्रि का पहला दिन, इस विधि से करें मां शैलपुत्री की पूजा

Latest Bollywood News

navratri 2020 bollywood celebs wishes fans

Auto Refresh
Refresh
  • 11:24 AM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो

    अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "आप सभी को #नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। #माता_रानी आप सभी पर कृपादृष्टि बनाए रखे।और हमेशा आपको सुरक्षित रखें। #जय_माता_दी।"

  • 11:11 AM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    अमिताभ बच्चन ने फैंस को दी शुभकामनाएं

    सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते। आज नवरात्रि के पावन अवसर पर आपको और आपके परिवार को अनेक अनेक शुभकामनाएँ। देवी माँ अपनी कृपा आप सब पर बनायें रखे । आपको सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ, सफलता, और प्रेम सदा मिलता रहे यही मेरी देवी के चरणो मै प्रार्थना ।। आपका दिन मंगलमय हो। अपना ख़याल रखिएगा।।

  • 9:24 AM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    'रामायण' की 'सीता' ने शेयर किया पोस्ट

    रामानंद सागर की 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। 

  • 9:23 AM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    'रामायण' के 'राम' ने दी नवरात्रि की शुभकामाएं

    लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' में राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने लिखा, "नवरात्रि की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।"

  • 9:22 AM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    दीपिका सिंह ने शेयर किया वीडियो

    टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने नवरात्रि के पहले दिन पूजा करते हुए अपना वीडियो शेयर किया है और सभी को बधाई दी है। 

  • 9:18 AM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    कंगना रनौत ने नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं

    कंगना रनौत ने पूजा करते हुए अपनी फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, शिव परम शून्य हैं, जबकि शक्ति ऊर्जा का स्वरूप हैं। जिसका अर्थ है कि शक्ति ही सब कुछ हैं। #नवरात्रि में जबरदस्त संभावनाएं हैं, चलो हमारी ऊर्जा प्रणाली को बढ़ाने पर काम करें #Navratri2020।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन