1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीना गुप्ता के हॉट फोटो पर आते हैं इस तरह के कमेंट, खुद किया खुलासा

नीना गुप्ता के हॉट फोटो पर आते हैं इस तरह के कमेंट, खुद किया खुलासा

 Published : Jun 26, 2019 06:52 pm IST,  Updated : Jun 26, 2019 06:52 pm IST

नीना गुप्ता 60 साल की उम्र में भी अपने लुक्स से 20 साल की लड़कियों को मात दे देती हैं। वह अपने बोल्ड फैशन को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं।

Neena Gupta- India TV Hindi
Neena Gupta Image Source : INSTAGRAM

नीना गुप्ता(Neena Gupta) 60 साल की उम्र में भी अपने लुक्स से 20 साल की लड़कियों को मात दे देती हैं। वह अपने बोल्ड फैशन को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। उन्होंने कुछ समय पहले अपनी एक बोल्ड लुक में फोटो शेयर की थी। जिस पर कई कमेंट आए। नीना गुप्ता ने खुद अपने बोल्ड फैशन के बारे में बात की।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में नीना गुप्ता से उनके प्लंगिग नेकलाइन्स, थाई-हाई स्लिट ड्रेस के बारे में पूछा गया। नीना ने इसका जवाब देते हुए कहा- मुझे फैशनेबल कपड़ों की वजह से छोटी उम्र के रोल नहीं मिल सकते हैं। मैं खुश हूं कि भगवान ने मुझे अच्छी बॉडी दी है। मैं फैशन को लेकर काफी सचेत रहती हूं और एक्सपेरिमेंट करती रहती हूं।

नीना गुप्ता ने कहा- मेरी हॉट पिक्चर्स को बहुत कमेंट मिलते हैं। रेगुलर फोटो को इतने कमेंट या लाइक नहीं मिलते जितने हॉट फोटो को मिलते हैं। जिनमें से ना के बराबर कमेंट नेगेटिव होते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल नीना गुप्ता म्यूजिक टीचर, ग्वालियर, सूर्यवंशी और पंगा में नजर आने वाली हैं। बीते साल रिलीज हुई फिल्म बधाई हो के लिए उन्हें कई अवार्ड मिल चुके हैं।

Also Read:

'अर्जुन पटियाला' का पहला गाना 'मैं तेरा दीवाना' रिलीज, गुरु रंधावा की आवाज पर दिलजीत दोसांझ के ठुमके

Kabir Singh Box Office Collection Day 5: शाहिद- कियारा फिल्म कबीर सिंह 100 करोड़ के क्लब में शामिल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन