1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीतू कपूर ने दीपिका पादुकोण को ब्रेसलेट किया गिफ्ट, न्यूयॉर्क में हुई थी मुलाकात

नीतू कपूर ने दीपिका पादुकोण को ब्रेसलेट किया गिफ्ट, न्यूयॉर्क में हुई थी मुलाकात

 Published : May 13, 2019 08:14 pm IST,  Updated : May 13, 2019 08:14 pm IST

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हाल ही में न्यूयॉर्क मेट गाला में शामिल होने गई थीं। इवेंट के बाद उन्होंने वहां कैंसर का इलाज करवा रहे ऋषि कपूर से मुलाकात की।

 Neetu Kapoor gifts bracelet to Deepika Padukone- India TV Hindi
Neetu Kapoor gifts bracelet to Deepika Padukone Image Source : INSTAGRAM

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हाल ही में न्यूयॉर्क मेट गाला में शामिल होने गई थीं। इवेंट के बाद उन्होंने वहां कैंसर का इलाज करवा रहे ऋषि कपूर से मुलाकात की। ऋषि के साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर भी पिछले साल सितंबर से वही हैं। नीतू ने दीपिका संग तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थीं। नीतू ने दीपिका को डायमंड ब्रेसलेट गिप्ट किया है। यह ब्रेसलेट नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने डिजाइन किया है।

दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में नीतू और रिद्धिमा को टैग भी किया है।

Deepika Padukone's Instagram Story
Deepika Padukone's Instagram Story

मेट गाला में दीपिका ने Zac Posen के पिंक गाउन में वॉक किया था। उनके बार्बी लुक की काफी चर्चा हुई। गाला के बाद दीपिका न्यूयॉर्क की सड़कों पर साइकिल चलाते भी नज़र आई थीं।

दीपिका, ऋषि और नीतू के बेटे रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में दीपिका ने सोनम कपूर के साथ मिलकर रणबीर का मज़ाक उड़ाया था, जिसपर ऋषि भड़क गए थे।

एपिसोड के बाद ऋषि ने कहा था- ''यह उनका (दीपिका और सोनम) का क्लास दिखाता है। मैं उन्हें कहना चाहूंगा कि उन्हें अब बड़ा होना जाना चाहिए। वह अपने पिताओं के काम की वजह से उस शो में थीं, ना ही खुद के काम की वजह से। मैं उनसे कहना चाहूंगा कि उन्हें अपने सहकर्मियों के बारे में बात नहीं करना चाहिए और ना ही उन्हें नीचा दिखाना चाहिए।''

दीपिका ने पिछले साल रणवीर सिंह से शादी कर ली थी और रणबीर फिलहाल आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। अब रणबीर और दीपिका के बीच रिश्ते अच्छे हो गए हैं।

Also Read:

Sooryavanshi: रोहित शेट्टी की फिल्म में अक्षय कुमार से लड़ते नज़र आएंगे अभिमन्यु सिंह

Kasautii Zindagii Kay 2: हिना खान को पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस ने दिया फेयरवेल, देखें Videos

Box Office Collection Maharshi: महेश बाबू की फिल्म "महर्षि" के साथ बॉक्स ऑफिस पर कर रही है शानदार कमाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन