1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी की 41वीं सालगिरह पर ऋषि कपूर के लिए नीतू का भावुक पोस्ट, कहा- 'रहेंगी सदा यहां, प्यार की ये दास्तां..'

शादी की 41वीं सालगिरह पर ऋषि कपूर के लिए नीतू का भावुक पोस्ट, कहा- 'रहेंगी सदा यहां, प्यार की ये दास्तां..'

 Published : Jan 22, 2021 01:06 pm IST,  Updated : Jan 22, 2021 01:06 pm IST

ऋषि कपूर ने पिछले साल दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज उनकी शादी की 41वीं सालगिरह है।

neetu kapoor remembers late husband rishi kapoor on wedding anniversary - India TV Hindi
नीतू कपूर ने शादी की सालगिरह पर दिवंगत पति ऋषि कपूर को किया याद  Image Source : INSTAGRAM: NEETU54

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और उनकी वाइफ नीतू कपूर की आज वेडिंग एनिवर्सिरी है। इस खास मौके पर नीतू कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों की वो तमाम यादे हैं, जो उन्होंने 40 साल एक-दूसरे के साथ गुजारी थीं। गौरतलब है कि पिछले साल 30 अप्रैल 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। 

नीतू कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'आज 41 साल हो जाते।' इस वीडियो के बैकग्राउंड में गाना भी चल रहा है, 'हम हैं इस पल यहां, जाने हों कल कहां...'

ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' उनके जन्मदिन पर हो सकती है रिलीज

इस पोस्ट पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने दिल वाला इमोजी बनाकर कमेंट बॉक्स में पोस्ट किया है। 

नीतू कपूर कई मौकों पर अपने दिवंगत पति और अभिनेता ऋषि कपूर को याद करती हैं। ऋषि कपूर का कैंसर की वजह से निधन हो गया था। उन्होंने विदेश में भी लंबे समय तक इलाज कराया था, लेकिन वो जिंदगी से जंग हार गए। 

नीतू कपूर 'जुग जुग जियो' फिल्म में नज़र आएंगी। उन्होंने काफी सालों बाद सेट पर वापसी की है। इस मूवी में अनिल कपूर, कियारा आडवाणी, वरुण धवन और प्राजक्ता कोहली भी दिखाई देंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन