1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेहा धूपिया के बर्थडे पर पति अंगद बेदी का खास पोस्ट, फोटो शेयर करते हुए लिख दी अपने दिल की बात

नेहा धूपिया के बर्थडे पर पति अंगद बेदी का खास पोस्ट, फोटो शेयर करते हुए लिख दी अपने दिल की बात

 Published : Aug 27, 2021 10:32 am IST,  Updated : Aug 27, 2021 10:32 am IST

अंगद बेदी ने पत्नी नेहा धूपिया संग फोटो शेयर की है। साथ ही उनके लिए स्पेशल नोट भी लिखा है।

neha dhupia birthday husband angad bedi wrote i will always hold your hand mehr ki maa- India TV Hindi
नेहा धूपिया के बर्थडे पर पति अंगद बेदी का खास पोस्ट    Image Source : INSTAGRAM: ANGADBEDI

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया आज अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके पति अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने नेहा को जन्मदिन की ढेरों बधाई दी है और ये भी कहा है कि वो हमेशा उनका साथ देंगे। बता दें कि नेहा जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। 

अंगद बेदी ने नेहा धूपिया संग फोटो शेयर की है, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। अंगद ने फोटो कैप्शन में लिखा- 'मेरी ताकत के स्तंभ को हैप्पी बर्थडे। आपको सिर्फ 27 अगस्त को ही जश्न मनाने की जरूरत नहीं है, बल्कि जीवन भर हर रोज मनाया जाना चाहिए। वाहेगुरु आपको वो सब कुछ दें, जिसकी आप कामना करती हैं। और भी बहुत कुछ। सिर ऊंचा करके आगे बढ़ते रहिए। मैं इस जीवन में आपकी अद्भुत यात्रा का एक छोटा सा हिस्सा हूं.. मैं आशा करता हूं कि हम आने वाले सालों को एक साथ में यादगार बनाएंगे। मैं हमेशा आपका हाथ पकड़ूंगा। आप जैसी हैं, वैसी ही वास्तविक रहें। आई लव यू मेहर की मां।' 

बता दें कि नेहा ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। नेहा ने अभिनेता-पति अंगद बेदी और बेटी मेहर के साथ एक तस्वीर अपलोड की थी। तस्वीर में अपना बेबी बंप पकड़े हुए, अभिनेत्री ने तस्वीर को कैप्शन दिया था: "हमें एक कैप्शन के साथ आने में 2 दिन लगे। हम जो सबसे अच्छा सोच सकते थे, वो था, थैंक यू, गॉड। हैशटैग वाहेगुरु मेहर करे।"

अंगद और नेहा दो साल की मेहर धूपिया बेदी के माता-पिता हैं। इस जोड़े ने 2018 में दिल्ली में शादी की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन