1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. थ्रिलर फिल्म 'ए थर्सडे' में पुलिस ऑफिसर की भूमिका में होंगी नेहा धूपिया, रिलीज हुआ लुक

थ्रिलर फिल्म 'ए थर्सडे' में पुलिस ऑफिसर की भूमिका में होंगी नेहा धूपिया, रिलीज हुआ लुक

 Published : Mar 20, 2021 01:41 pm IST,  Updated : Mar 20, 2021 01:44 pm IST

फ़िल्म में प्रतिभाशाली अभिनेत्री एसीपी अल्वारेज़ नाम की एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं, जहां वह पैंट, शर्ट और ब्लेज़र में अपने किरदार के लिए एकदम परफ़ेक्ट दिख रही हैं।

Neha Dhupia- India TV Hindi
पुलिस के किरदार में नेहा धूपिया Image Source : INSTAGRAM/NEHA DHUPIA

थ्रिलर 'ए थर्सडे' में नेहा धूपिया का लुक रिलीज़ कर दिया गया है। बेहज़ाद खंबाटा द्वारा निर्देशित और लिखी गई यह फिल्म गुरुवार को होने वाली अकल्पनीय घटनाओं पर आधारित है। आरएसवीपी मूवीज़ ने अपने सोशल मीडिया पर नेहा का लुक साझा करते हुए लिखा, "शहर में एक नई कॉप आई है, चलिए इंवेस्टिगेशन शुरू करते हैं।''

इस फ़िल्म में प्रतिभाशाली अभिनेत्री एसीपी अल्वारेज़ नाम की एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं, जहां वह पैंट, शर्ट और ब्लेज़र में अपने किरदार के लिए एकदम परफ़ेक्ट दिख रही हैं।

फिल्म में एक बुद्धिमान प्ले स्कूल टीचर, नैना जेयसवाल की कहानी दिखाई गई है जो यामी गौतम द्वारा निभाया जाएगा, फिल्म में वह 16 बच्चों को बंधक बना लेती हैं। पहली बार यामी को एक ग्रे किरदार में दिखाई देंगी। नेहा फ़िल्म में पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगी।

निर्माता रोनी स्क्रूवाला आरएसवीपी के तहत ए थर्सडे का निर्माण करेंगे क्योंकि वह हमेशा नई स्क्रिप्ट और प्रतिभाओं की तलाश में रहते हैं।

इस दिलचस्प थ्रिलर में नेहा धूपिया, डिंपल कपाड़िया, अतुल कुलकर्णी, माया सराओ जैसे कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं, जिसमें यामी गौतम प्रमुख भूमिका में हैं।

ए थर्सडे, 2021 में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, जिसकी शूटिंग शुरू हो गई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन