1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस बॉलीवुड अभिनेता को चुप-चुपके डेट कर रही हैं नेहा कक्कड़!

इस बॉलीवुड अभिनेता को चुप-चुपके डेट कर रही हैं नेहा कक्कड़!

 Published : Mar 12, 2018 07:09 pm IST,  Updated : Mar 12, 2018 07:09 pm IST

नेहा कक्कड़ अपने गानों के कारण हमेशा ही तारीफें बटोरती रहती हैं। साथ ही फैंस उनकी दिलकश अदाओं और चुलबुले अंदाज के भी दीवाने हैं। लेकिन इन दिनों वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल पिछले कुछ समय से नेहा की लव लाइफ को लेकर...

Neha Kakkar- India TV Hindi
Neha Kakkar

नई दिल्ली: बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड़ अपने गानों के कारण हमेशा ही तारीफें बटोरती रहती हैं। साथ ही फैंस उनकी दिलकश अदाओं और चुलबुले अंदाज के भी दीवाने हैं। लेकिन इन दिनों वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल पिछले कुछ समय से नेहा की लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। हाल ही में आई खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि नेहा अभिनेता हिमांशु कोहली को डेट कर रही हैं। अक्सर नेहा उनके साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरे पोस्ट करती रहती हैं।

गौरतलब है कि हिमांश को फिल्म 'यारियां' में देखा जा चुका है। बता दें कि नेहा ने इस फिल्म के गाने 'ब्लू है पानी पानी' में आवाज दी थी। लेकिन इन दोनों की रिलेशनशिप की खबरें उस समय और तेज हो गईं जब वैलेंटाइन वीक में किस डे पर दोनों एक दूसरे को गाल पर किस करते हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद नेहा ने हिमांश को एक बड़ा टेडी बियर भी गिफ्ट किया।

बता दें कि नेहा ने हिमांश को सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन की बधाई दी थी। वहीं दूसरी ओर हिमांश ने भी अपनी एक पोस्ट में लिखा था, "मुझे याद नहीं कि मैंने कब पिछली बार इतना एन्जॉय किया था। ये लड़की किसी को भी पागल बना सकती है।" गौरतलब है कि नेहा को यंगस्टर्स के बीच काफी पसंद किया जाता है।

Neha Kakkar
Neha Kakkar

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन