1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिंगर नेहा कक्कड़ ने 'मोरनी बनके' गाने पर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

सिंगर नेहा कक्कड़ ने 'मोरनी बनके' गाने पर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

 Published : Nov 06, 2019 01:08 pm IST,  Updated : Nov 06, 2019 01:08 pm IST

नेहा कक्कड़ की एक डांस वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह मोरनी बनके गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

neha kakkar dance video- India TV Hindi
नेहा कक्कड़ डांस वीडियो।

सिंगर नेहा कक्कड़ का हर गाना सुपरहिट होता है। नेहा कक्कड़ के गाने बहुत जल्दी वायरल हो जाते हैं। गाने के साथ नेहा डांस भी बहुत अच्छा करती हैं। उनकी डांस वीडियो अक्सर इंटरनेट पर धमाल मचाती रहती हैं। इस बार उनकी एक डांस वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' के गाने 'मोरनी बनके' पर डांस करती नजर आ रही हैं।

नेहा कक्कड़ के डांस की वीडियो उनके फैन क्लब ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस वीडियो में नेहा किसी स्टेज पर परफार्म कर रही हैं। वीडियो में नेहा गोल्डन ड्रेस में नजर आ रही हैं।

नेहा कक्कड़ का यह वीडियो फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है। वह इस वीडियो को लाइक कर रहे हैं।

कुछ समय पहले नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर पंजाबी सिंगर सुक्खी के साथ डांस करते हुए वीडियो शेयर की थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो नेहा कक्कड़ इस समय इंडियन आइडल में बतौर जज नजर आ रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन