1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PICS: नील नितिन मुकेश ने गुपचुप की सगाई

PICS: नील नितिन मुकेश ने गुपचुप की सगाई

 Published : Oct 13, 2016 01:52 pm IST,  Updated : Oct 13, 2016 01:53 pm IST

बॉलीवुड में इन दिनों अरेंज मैरिज का चलन काफी देखने को मिल रहा है। पिछले साल अभिनेता शाहिद कपूर ने दिल्ली की मीरा राजपूत से अरेंज मैरिज की थी। अब खबर आई है कि अभिनेता नील नितिन मुकेश ने भी अरेंज मैरिज करने का फैसला किया है।

Neil Nitin Mukesh Gets Engaged- India TV Hindi
Neil Nitin Mukesh Gets Engaged

नई दिल्ली: बॉलीवुड में इन दिनों अरेंज मैरिज का चलन काफी देखने को मिल रहा है। पिछले साल अभिनेता शाहिद कपूर ने दिल्ली की मीरा राजपूत से अरेंज मैरिज की थी। अब खबर आई है कि अभिनेता नील नितिन मुकेश ने भी अरेंज मैरिज करने का फैसला किया है। नील ने दशहरा के शुभ अवसर पर मुंबई की रहने वाली रुक्मिणी सहाय से सगाई कर ली है। इस खास पर मौके पर केवल इनके परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्तों को ही शामिल किया गया था।

इसे भी पढ़े:-

सगाई का आयोजन जुहू में स्थित एक फाइव स्टार होटल में किया गया था। खबरों के अनुसार ये दोनों अगले साल तक शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। नील का परिवार रुक्मिणी की फैमिली को पिछले काफी वक्त से जानता है, उन्होंने ही इन दोनों की शादी का फैसला लिया है। रुक्मिणी एविएशन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। इनकी सगाई की काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों नील रेड एंड ब्लैक कलर की शेरवानी पहने हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ रुक्मिणी पिंक एंड ब्लू कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। दोनों ही काफी खूश दिख रहे हैं।

बता दें कि नील के पिता नितिन मुकेश काफी वक्त से इस कोशिश में लगे हुए थे कि नील अब जल्द ही शादी कर अपना घर बसा लें। आखिरकार उनकी ये ख्वाईश पूरी हो रही है। बेटे की सगाई के अवसर पर वह काफी खुश नजर आ रहे थे।

पिछले काफी वक्त से नील नितिन मुकेश काफी सुर्खियों में छाए हुए थे। कुछ दिनों पहले उन्होंने कहा था कि अगले जन्म में उनकी मां उनकी गर्लफ्रेंड बनना चाहती हैं। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर उनका काफी मजाक बनाया जा रहा था। नील को पिछली बार फिल्म 'वजीर' में देखा गया था। इसके अलावा वह 'प्रेम रतन धन पायो', 'आ देखे जरा', 'प्लेयर्स', 'शॉर्टकट रोमियो' और 'जॉनी गद्दार' जैसी फिल्मों में भी अभिनय करते हुए नजर आ चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन