1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कभी भी सारा और खुद के बारे में मीडिया से कोई बात नहीं की है : कार्तिक आर्यन

कभी भी सारा और खुद के बारे में मीडिया से कोई बात नहीं की है : कार्तिक आर्यन

 Written By: IANS
 Published : Feb 16, 2020 12:25 pm IST,  Updated : Feb 16, 2020 12:26 pm IST

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म 'लव आज कल' रिलीज हो गई है। फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है।

sara alik khan and kartik aaryan- India TV Hindi
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भले ही सारा अली खान द्वारा खुद पर क्रश होने की बात को स्वीकार करते हुए उसे प्यारा कहा, लेकिन उन्होंने कभी भी सारा और खुद के बारे में मीडिया से बात नहीं की। अभिनेता ने अपनी और 'लव आजकल' की सह-कलाकार के समीकरण पर जूम चैनल पर प्रसारित होने वाले चैट शो 'बाई इन्वाइट ओनली' पर खुल कर बात की।

शो के हैशटैगनथिंगटूहाइड सेगमेंट के दौरान कार्तिक ने अपने और सारा के बारे में स्पष्टीकरण दिया।

अभिनेता ने कहा, "मैंने कभी नहीं कहा कि मैं किसी के साथ डेट पर जाना चाहता हूं। मुझे लगातार दूसरे लोगों के बारे में पूछा जा रहा था जो मेरे साथ डेट पर जाना चाहते थे। मैंने सारा और मेरे बारे में कभी मीडिया से बात नहीं की है। जब सारा ने अपनी भावना व्यक्त की, तो ऐसा पहली बार था कि एक कलाकार ने खुले तौर पर एक कलाकार के लिए अपनी पसंद का इजहार किया।"

अभिनेता ने कहा, "मेरे ख्याल से यह काफी प्यारा और स्वाभाविक था।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन