1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सब कुशल मंगल' का नया पोस्टर आया सामने, पद्मिनी कोल्हापुरे का बेटा और रवि किशन की बेटी कर रहे हैं डेब्यू

'सब कुशल मंगल' का नया पोस्टर आया सामने, पद्मिनी कोल्हापुरे का बेटा और रवि किशन की बेटी कर रहे हैं डेब्यू

 Published : Nov 29, 2019 09:59 am IST,  Updated : Nov 29, 2019 12:29 pm IST

'सब कुशल मंगल' फिल्म अगले साल 3 जनवरी को रिलीज होगी।

New poster of Sab Kushal Mangal- India TV Hindi
'सब कुशल मंगल' का नया पोस्टर हुआ रिलीज

मुंबई: अक्षय खन्ना की अपकमिंग मूवी 'सब कुशल मंगल' का पोस्टर जारी हो गया है। ये फिल्म अगले साल 3 जनवरी को रिलीज होगी। इससे अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा और अभिनेता रवि किशन की बेटी रीवा किशन बॉलीवुड में आगाज करने जा रहे हैं।

करण विश्वनाथ कश्यप निर्देशित फिल्म के पोस्टर में बीच में दूल्हे की पगड़ी रखी हुई है, जिसे लेने के लिए अक्षय और प्रियांक में होड़ मची हुई है, जबकि रीवा ब्लू कलर का सूट पहने खड़ी हैं। इस फिल्म से प्राची नितिन मनमोहन भी बतौर निर्माता आगाज कर रही हैं।

'सब कुशल मंगल' की कहानी बिहार में प्रचलित 'पकड़ौआ विवाह' पर आधारित है। बता दें कि बिहार में पकड़ौआ विवाह में पहले लड़के का अपहरण कर लिया जाता है और फिर उसे घर ले जाकर उसकी शादी करा दी जाती है।

(IANS इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन