1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वीडियो: अब भूमि बना रही हैं छिपकर अक्षय कुमार का वीडियो, कहा 'हंस मत पगले प्यार हो जाएगा'

वीडियो: अब भूमि बना रही हैं छिपकर अक्षय कुमार का वीडियो, कहा 'हंस मत पगले प्यार हो जाएगा'

 Published : Jun 30, 2017 07:50 am IST,  Updated : Jun 30, 2017 07:50 am IST

अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' का दूसरा गाना 'हंस मत पगले' रिलीज कर दिया गया है।

toilet- ek prem katha- India TV Hindi
toilet- ek prem katha

नई दिल्ली: अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' का दूसरा गाना 'हंस मत पगले' रिलीज कर दिया गया है। इससे पहले फिल्म का पहला गाना 'हंस मत पगली' रिलीज हुआ था, जिसमें अक्षय कुमार भूमि का पीछा करते और उनका वीडियो बनाते दिख रहे थे, अब उसी गाने का फीमेल वर्जन रिलीज हो गया है।

जिस तरह से पहले रिलीज किए गए पहले गाने में अक्षय भूमि को रास्ते में आते जाते देखते हैं और चोरी से उनकी तस्वीरें लेते हैं ठीक उसी इस गाने में भूमि भी अक्षय का चोरी छिपे वीडियो बनाती दिख रही हैं। इस गाने में भूमि को अक्षय से प्यार हो रहा है।

अक्षय दिखे भूमि के प्रेम में पागल, कहा, हंस मत पगली

गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। सिद्धार्थ और गरिमा ने गाने के बोल लिखे हैं।

भूमि ने इस गाने को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है, ''अब प्यार का इजहार करे बिना चैन नहीं आएगा।'' 'ये रहा हंस मत पगले।

'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक नारायण सिंह हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है।

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन