1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सपना चौधरी की फिल्म का पहला गाना 'ट्रिंग-ट्रिंग' हुआ वायरल, हटके अंदाज में आईं नजर

सपना चौधरी की फिल्म का पहला गाना 'ट्रिंग-ट्रिंग' हुआ वायरल, हटके अंदाज में आईं नजर

 Published : Jan 23, 2019 09:39 am IST,  Updated : Jan 23, 2019 09:39 am IST

सपना चौधरी की आने वाली फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट' का पहला गाना 'ट्रिंग ट्रिंग' रिलीज हो गया है। यह गाना यूट्यूब पर इस समय धमाल मचा रहा है।

New song of sapna choudhary- India TV Hindi
New song of sapna choudhary Image Source : YOUTUBE

सपना चौधरी(Sapna Choudhary) जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। उनकी पहली फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट' जल्द ही रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और अब पहला गाना भी रिलीज हो गया है। गाने में सपना अपने जलवे बिखरेती नजर आ रही हैं। गाने का नाम 'ट्रिंग ट्रिंग' है।

यह गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है। सभी को यह गाना काफी पसंद आ रहा है। गाने में सपना चौधरी ठुमके लगाती नजर बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। गाने को आनिया सयैद ने गाना है। ट्रिंग ट्रिंग गाने को अल्ताफ सयैद और मैनी वर्मा ने म्यूजिक दिया है।

आपको बता दें फिल्म में सपना चौधरी के साथ विक्रांत आनंद, जुबेर के खान और अंजू जाधव भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म में सपना आईपीएस अफसर का रोल प्ले कर रही हैं।  फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स (Dosti Ke Side Effects)' चार दोस्तों की कहानी है, जो बचपन से शुरू होती है, कॉलेज तक जाती है फिर कुछ मनमुटाव होता है और दोस्ती में दरार पड़ जाती है। उसके बाद कैसे दोस्त एक होते हैं यह सब फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन हादी अली अबरार ने किया है। फिल्म को जॉयल डेनियल ने प्रोड्यूसर किया है और कहानी रीना डेनियल ने लिखी है। 

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) इससे पहले बॉलीवुड की दो फिल्मों में डांस नंबर कर चुकी हैं। 'वीरे की वेडिंग' और 'नानू की जानू' में सपना ने डांस नंबर किए थे लेकिन यह पहली बार है जब वो फिल्म में एक लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी।

फिल्म का ट्रेलर:

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Oscar 2019: अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन लिस्ट हुई जारी, रेस में हैं इन फिल्मों का नाम

नवाजुद्दीन सिद्दकी की फिल्म 'ठाकरे' सुबह 4:15 बजे होगी रिलीज,भारतीय सिनेमा में ऐसा होगा पहली बार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन