1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सपना चौधरी ने गाया धमाकेदार गाना, वीडियो हो रहा वायरल

सपना चौधरी ने गाया धमाकेदार गाना, वीडियो हो रहा वायरल

 Published : Jan 14, 2019 01:44 pm IST,  Updated : Jan 14, 2019 01:44 pm IST

इन दिनों सपना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बॉलीवुड सॉन्ग ‘ज़िंदगी का गुज़ारा तेरे बिन नहीं होना इश्क है तुमसे यारा तुमको नहीं खोना ’ गाती नज़र आ रही हैं। 

Sapna Chaudhary- India TV Hindi
सपना चौधरी अपने डांस से अपने फैन्स का खूब मनोरंजन कर रही हैं औऱ इन दिनों उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी हमेशा अपने डांस के जलवे बिखेरती नज़र आती हैं। वह अपनी अदाओं से अपने फैन्स का खूब मनोरंजन करती दिखाई देती हैं।    इन दिनों सपना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बॉलीवुड सॉन्ग ‘ज़िंदगी का गुज़ारा तेरे बिन नहीं होना इश्क है तुमसे यारा तुमको नहीं खोना ’ गाती नज़र आ रही हैं। सपना ने इस गाने को गाते हुए अपना पूरा चेहरा नहीं दिखाया है और इस पर ‘फॉर माई लव’ लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। सपना इस वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपने डांस का तहलका मचाने वाली सपना हमेशा ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। बता दें, सपना हाल ही में  ब्राईडल लुक में नज़र आईं थीं। उन्होंने एक फोटोशूट करवाया था जिसमें वह लाल रंग का जोड़ा और ज्वेलरी पहने एक दुल्हन के अंदाज़ में दिखाई दी थी। उनका यह लुक उनके फैन्स को काफी पसंद भी आया था।

हाल ही में सपना का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह अपने फेमस गाने ‘ तेरी आख्यां का यो काजल ’ पर अपना जलवा बिखेरती नज़र आई थीं। यह वीडियो नए साल का जश्न मनाते हुए बनाया गया था। सपना का यह वीडियो उनके फैन क्लब ने शेयर किया था।

2018 की बात करें तो बीता साल सपना के लिए खुशियों भरा रहा। पिछले साल उन्होंने बिग बॉस 11 में एक कंटेस्टेंट के रुप में हिस्सा लिया था। लेकिन वह कुछ दिनों बाद ही शो से आउट हो गई थीं। इसके बावजूद उन्हें लोगों से काफी प्यार मिला था और दर्शकों ने उनके सादे रुप को भी बहुत पसंद किया है।

इसके अलावा सपना जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू देने जा रही हैं। वह ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट’ में लीड रोल में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म में सपना के अलावा टीवी एक्टर जुबैर खान, अंजु जाधव और विक्रांत आनंद भी लीड रोल में नज़र आएंगे।

 और खबरों के लिए यहां क्लिक करें

'टोटल धमाल' से सामने आया अजय देवगन का लुक, साथ नजर आएं हॉलीवुड के सुपरस्टार क्रिस्टल

'गली बॉय' का एंथम सॉन्ग 'अपना टाइम आएगा' हुआ रिलीज, रणवीर सिंह ने गाया रैप 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन