Tuesday, February 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'टोटल धमाल' से सामने आया अजय देवगन का लुक, साथ नजर आएं हॉलीवुड के सुपरस्टार क्रिस्टल

'टोटल धमाल' से सामने आया अजय देवगन का लुक, साथ नजर आएं हॉलीवुड के सुपरस्टार क्रिस्टल

Written by: India TV Entertainment Desk
Published : Jan 14, 2019 01:00 pm IST, Updated : Jan 14, 2019 01:01 pm IST
Total Dhamaal- India TV Hindi
Total Dhamaal

मुंबई: अजय देवगन ने मशहूर फिल्म फ्रेंचाइजी 'धमाल' की अगली फिल्म 'टोटल धमाल' का पहला लुक शेयर किया है। अजय ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो एक बंदर के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ अजय लिखते हैं- हॉलीवुड के हेड टर्नर क्रिस्टल जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। 'टोटल धमाल' का ट्रेलर जल्द रिलीज होगा।

अजय देवगन के अलावा 'टोटल धमाल' में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा और संजय दत्त जैसे सितारे हैं। इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं इंद्र कुमार। फॉक्स स्टार स्टूडियोज की यह फिल्म 22 फरवरी 2019 को रिलीज होगी।

इस फिल्म के साथ लंबे समय बाद माधुरी दीक्षित और संजय दत्त एकसाथ नजर आएंगे। लोगों को अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, और फिल्म से पहले जनता ट्रेलर देखना चाहती हैं।

इसे भी पढ़ें-

Koffee With Karan में श्वेता ने किया रिवील, पत्नी ऐश्वर्या से डरते हैं अभिषेक बच्चन

धोनी की कॉपी करते दिखें सुशांत सिंह राजपूत

URI: The Surgical Strike Movie Review (2019): 'उरी' जैसी फिल्में बनती रहनी चाहिए

 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement