1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर खान से लेकर कंगना रनौत तक, जानिए कौन-कहां सेलिब्रेट करेगा न्यू ईयर 2020

करीना कपूर खान से लेकर कंगना रनौत तक, जानिए कौन-कहां सेलिब्रेट करेगा न्यू ईयर 2020

 Published : Dec 30, 2019 04:20 pm IST,  Updated : Dec 31, 2019 04:15 pm IST

करीना कपूर से लेकर अनुष्का शर्मा और वरुण धवन तक, कई सितारें नया साल मनाने के लिए विदेश पहुंच गए हैं ।

New Year 20202 bollywood celebrities vacation- India TV Hindi
बॉलीवुड सेलेब्स की न्यू ईयर वेकेशन की फोटोज Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: साल 2019 विदा हो रहा है और नया साल आ रहा है। लोग बेसब्री से नए साल का इंतजार कर रहे हैं। आम से लेकर खास तक, सभी न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। अगर बात करें बॉलीवुड सेलेब्स की तो करीना कपूर से लेकर अनुष्का शर्मा और वरुण धवन तक, कई सितारें नया साल मनाने के लिए विदेश पहुंच गए हैं और वहां बर्फीली वादियों में जमकर एन्जॉय कर रहे हैं। इस स्पेशल रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन-कौन सी हस्तियां कहां न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रही है।

करीना कपूर-सैफ अली खान

बॉलीवुड की दीवा करीना कपूर पति सैफ अली खान, बेटे तैमूर अली खान और बहन करिश्मा कपूर के साथ स्विट्जरलैंड की बर्फीली वादियों के बीच छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। वो 25 दिसंबर को ही परिवार के साथ विदेश रवाना हो गई थीं। करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें सभी जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। 

सलमान खान की भांजी आयत की पहली तस्वीर आई सामने, देखें अर्पिता-आयुष की बेटी की क्यूट फोटोज

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट

फेमस कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए विदेश निकल चुके हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया। आलिया ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस शेयर किया है, जिसमें मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अयान मुखर्जी भी नज़र आ रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पहले से ही कैलिफोर्निया की खूबसूरत लोकेशंस पर हॉलिडे एन्जॉय कर रहे हैं। पहले तो प्रियंका बर्फीली वादियों के बीच नज़र आईं। इसके बाद वो पति निक के साथ समुद्र की लहरों के बीच क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखाई दीं। 

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी स्विट्जरलैंड में न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगे। विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का संग कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

 
वरुण धवन-नताशा दलाल

वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ स्विट्जरलैंड में हैं। उन्होंने वहां विराट और अनुष्का संग भी मुलाकात की और सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की। 

कंगना रनौत

एक तरह जहां बॉलीवुड सेलेब्स ने बर्फीले मौसम का लुत्फ उठाने के लिए स्विट्जरलैंड का रुख किया है तो वहीं 'बॉलीवुड की क्वीन' कंगना रनौत अपने होमटाउन मनाली में हैं। वो कभी बच्चों के साथ बर्फ पर खेलती दिखाई दीं तो कभी पूरे परिवार संग क्वालिटी टाइम बिताती नज़र आ रही हैं। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन