1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. न्यू ईयर वेकेशन पर पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की तस्वीर

न्यू ईयर वेकेशन पर पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की तस्वीर

 Published : Dec 30, 2019 07:09 am IST,  Updated : Dec 30, 2019 07:11 am IST

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने काम से ब्रेक लेकर पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आ रही हैं। देखें तस्वीरें।

Priyanka chopra- India TV Hindi
Priyanka chopra

प्रिंयका चोपड़ा इन दिनों न्यू ईयर वेकेशन अपने पति निक जोनस के साथ स्पेंड कर रही हैं। जहां एक ओर ये कपल बर्फ में मस्ती करता हुआ नजर आता है और अब दोनों समुद्र किनारे क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने एक एक तस्वीर शेर की है। जिसमें वह अपने पति निक जोनस के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे है। 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर ये खूबसूरत तस्वीर शेयर की। जिसमें निक जोनस और प्रियंका किसी चीज को निहार रहे हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जैसा होना चाहिए वैसी लाइफ'।

न्यूयॉर्क की मैगजीन ने इस सुपरमॉडल को गलती से समझ लिया प्रियंका चोपड़ा !

प्रियंका चोपड़ा पोल्का ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। इस सिंपल लुक में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं निक ग्रे कलर की स्वेटशर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। 

न्यू ईयर वेकेशन में कंगना रनौत फैमिली संग पहुंची मनाली, देखें तस्वीरें

वहीं प्रियंका ने वेकेशन की एक ओर तस्वीर शेयर की। जिसमें वह पानी की बीच के किनारे हाथों में गिलास लिए हुए बैठी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका काफी हॉट नजर आ रही हैं। 

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस से साल 2018 को शादी की थी। जिन्होंने 2 दिसंबर को पहली शादी की सालगिरह मनाई। इस खास मौके में दोनों से अपनी शादी की तस्वीर शेयर करते हुए प्यारा सा मैसेज लिखा था। 

प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म नेटफिलिक्स में रिलीज होगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन