1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. न्यूयॉर्क की मैगजीन ने इस सुपरमॉडल को गलती से समझ लिया प्रियंका चोपड़ा !

न्यूयॉर्क की मैगजीन ने इस सुपरमॉडल को गलती से समझ लिया प्रियंका चोपड़ा !

 Written By: IANS
 Published : Dec 29, 2019 10:13 pm IST,  Updated : Dec 29, 2019 10:13 pm IST

तस्वीर में पद्मा की ब्लैक एंड व्हाइट इमेज को देखा जा सकता है, लेकिन इसमें प्रियंका चोपड़ा को टैग किया गया है।

priyanka chopra supermodel padma lakshmi- India TV Hindi
मैगजीन ने गलती से पद्मा लक्ष्मी की फोटो पर प्रियंका चोपड़ा को टैग कर दिया

लॉस एंजिल्स: भारत में जन्मी सुपरमॉडल पद्मा लक्ष्मी को हाल ही में न्यूयॉर्क की एक मैगजीन द्वारा गलती से प्रियंका चोपड़ा समझ लिया गया, जिस पर उन्होंने इस बारे में मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। पद्मा न्यू यॉर्कर के सेलिब्रिटी कार्टून टेकओवर अंक से जुड़ीं।

मैगजीन के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से किए गए एक पोस्ट में उनकी तस्वीर पोस्ट की गई और उसमें गलती से प्रियंका चोपड़ा को टैग कर दिया गया।

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस और घरवालों ने मिलकर सलमान खान को दिया सरप्राइज

पद्मा ने पोस्ट का स्क्रीनशॉर्ट लेकर उसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "इस शानदार कार्य के लिए धन्यवाद एनवाई डेलीन्यूज। मुझे पता है हम समान दिखते हैं पर.. #DesiLife #JustIndianThings"

तस्वीर में पद्मा की ब्लैक एंड व्हाइट इमेज को देखा जा सकता है, लेकिन इसमें प्रियंका चोपड़ा को टैग किया गया है। इस पोस्ट को अब हटा दिया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन