Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar With Salman Khan: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में वीकेंड का वार में रविवार को कई धमाके हुए। एक तरफ सलमान खान के बर्थडे के खास मौके पर घरवालों ने उनकी फिल्मों के हिट गानों पर शानदार परफॉर्मेंस दी। वहीं, दूसरी तरफ सलमान को इस शो में 10 साल का सफर पूरा करने पर बिग बॉस उन्हें एक वीडियो दिखाया, जिसके बाद वो इमोशनल हो गए।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस और घरवालों ने मिलकर सलमान खान को दिया सरप्राइज
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस और घरवालों ने मिलकर सलमान खान को दिया सरप्राइज
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar With Salman Khan: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में वीकेंड का वार में रविवार को कई धमाके हुए।
Bigg Boss 13 Live Weekend Ka Vaar With Salman Khan
-
10:34 PM (IST) Dec 29, 2019
सलमान खान ने घरवालों से कराया टास्क
सलमान खान ने घरवालों से 'मेमोरी' टास्क कराया, जिसमें घरवालों को पसंदीदा तस्वीर बोर्ड पर और कम अहमियत वाली फोटो को नष्ट करना था। शहनाज ने सिद्धार्थ की तस्वीर बोर्ड पर लगाई और पारस की नष्ट कर दी। पारस ने सिद्धार्थ की फोटो बोर्ड पर लगाई और शहनाज की नष्ट कर दी। सिद्धार्थ ने आरती की फोटो बोर्ड पर लगाई और माहिरा की नष्ट कर दी। आरती ने सिद्धार्थ की फोटो बोर्ड पर लगाई और रश्मि की नष्ट कर दी। असीम ने माहिरा की फोटो बोर्ड पर लगाई और शेफाली जरीवाला की नष्ट कर दी। माहिरा ने शहनाज की फोटो बोर्ड पर लगाई और रश्मि की नष्ट कर दी। रश्मि ने सिद्धार्थ का फोटो नष्ट कर दिया। विशाल ने मधुरिमा की फोटो बोर्ड पर लगाई। अरहान ने पारस की फोटो बोर्ड पर लगाई। मधुरिमा ने शहनाज की फोटो बोर्ड पर लगाई और शेफाली बग्गा की नष्ट कर दी। शेफाली जरीवाला ने सिद्धार्थ की फोटो बोर्ड पर लगाई और असीम की नष्ट कर दी।
-
10:09 PM (IST) Dec 29, 2019
घरवालों ने खेला टास्क
घरवालों को दो टीमों में बांटकर एक टास्क कराया गया, जहां उन्हें एक-दूसरे को न्यूज बनाकर हेडलाइन देना था। पारस और रश्मि को पॉलिटिक्स, शेफाली जरीवाला और मधुरिमा तुली को धोखेबाज, सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज को क्रिमिनल करार दिया गया।
-
10:00 PM (IST) Dec 29, 2019
घरवालों ने भी सलमान खान को दिया सरप्राइज
सलमान खान को घरवालों की तरफ से भी एक सरप्राइज मिला। विशाल आदित्य सिंह-असीम रियाज, शहनाज गिल-सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा-माहिरा शर्मा, शेफाली जरीवाला, रश्मि देसाई-अरहान खान, शेफाली बग्गा-आरती सिंह-मधुरिमा तुली ने सलमान खान की फिल्मों के हिट गानों पर डांस किया। इसके बाद सभी ने मिलकर शानदार परफॉर्मेंस दी। ये देख सलमान काफी खुश हुए और सभी का शुक्रिया अदा किया।
-
9:48 PM (IST) Dec 29, 2019
बिग बॉस ने सलमान खान को दिया सरप्राइज
बिग बॉस ने सलमान खान को सुल्तानी अखाड़ा में बुलाया और इसके बाद एक-एक कर उन्हें पुरानी तस्वीरें दिखाईं। बिग बॉस ने एक वीडियो के जरिए उन्हें इस शो से जुड़ी उनकी 10 साल की जर्नी दिखाई। अपने सफर को देखकर सलमान इमोशनल हो गए और बिग बॉस का शुक्रिया अदा किया।
-
9:44 PM (IST) Dec 29, 2019
सलमान ने शहनाज का किया सपोर्ट
कप्तान के रूप में कोई भी शहनाज गिल की बात नहीं मान रहा है। सिद्धार्थ शुक्ला ने बताया कि कंटेस्टेंट्स शहनाज से जलते हैं, इसलिए उनकी कैप्टेंसी में उन्हें हल्के में ले रहे हैं। ये सब सुनकर सलमान खान ने शहनाज को समझाया और उनका सपोर्ट किया।
-
9:28 PM (IST) Dec 29, 2019
घरवाले असीम की कर रहे हैं शिकायत
शहनाज गिल और पारस छाबड़ा मिलकर असीम रियाज की सलमान खान से शिकायत कर रहे हैं कि वो अपनी कप्तानी में सबसे काम करवाता है और खुद भी करता है, लेकिन जब कोई दूसरा सदस्य कैप्टन बनता है तो वो दर्द का बहाना बनाने लगता है।
-
9:22 PM (IST) Dec 29, 2019
शहनाज ने दी सलमान को सफाई
सलमान खान ने शहनाज गिल से पूछा कि आपकी कप्तानी में कोई काम क्यों नहीं कर रहा है? इसके बाद शहनाज ने सफाई देते हुए कहा कि कोई उनकी बात नहीं सुन रहा है। वे बार-बार सभी को ड्यूटी करने के लिए कहती हैं, लेकिन कोई काम नहीं कर रहा था।
-
9:10 PM (IST) Dec 29, 2019
सलमान को सफाई करते देख घरवालों के उड़े होश
सलमान खान को घर की सफाई करते देख घरवालों के होश उड़ गए। किचन और फ्रिज साफ करने के बाद सलमान बाथरूम की तरफ गए, जहां फैली गंदगी देख वे दंग रह गए। इसके बाद सलमान ने खुद वहां की भी सफाई की। इसके बाद घरवालों ने जल्दी-जल्दी बेडरूम साफ किया। सलमान सफाई करने के बाद बिना कुछ बोले घर के बाहर आ गए।
-
9:02 PM (IST) Dec 29, 2019
सलमान खान ने घर के अंदर जाकर खुद की सफाई
सलमान खान खुद घर के अंदर दाखिल हुए। उन्हें देखकर घरवाले एक्साइटेड हो गए, लेकिन जैसे ही सलमान किचन की तरफ तो सभी सदस्यों के होश उड़ गए। उन्होंने सबसे पहले कंटेस्टेंट्स के झूठे बर्तन खुद साफ किए। इसके बाद फ्रिज साफ की और फिर बाथरूम में जाकर गंदगी हटाई। उन्हें ऐसा करते देख घरवाले बेहद शर्मिंदा हुए।