1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्रम भट्ट की 'Twisted 2' में ग्लैमरस किरदार निभाने को लेकर बोलीं निया शर्मा

विक्रम भट्ट की 'Twisted 2' में ग्लैमरस किरदार निभाने को लेकर बोलीं निया शर्मा

 Published : Mar 21, 2018 05:27 pm IST,  Updated : Mar 21, 2018 05:27 pm IST

निया शर्मा पिछले कुछ समय से निर्माता विक्रम भट्ट की वेब श्रृंखला 'ट्विस्टेड' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। शो में निया को काफी बोल्ड अंदाज में देखा जा रहा है। अब इसका दूसरी सीरीज भी दर्शकों के सामने पेश होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

Nia Sharma- India TV Hindi
Nia Sharma

मुंबई: छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकार निया शर्मा पिछले कुछ समय से निर्माता विक्रम भट्ट की वेब श्रृंखला 'ट्विस्टेड' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। शो में निया को काफी बोल्ड अंदाज में देखा जा रहा है। अब इसका दूसरी सीरीज भी दर्शकों के सामने पेश होने के लिए बिल्कुल तैयार है। हाल ही में इसका टीजर पोस्टर जारी किया गया है। निया का कहना है कि वह इसके दूसरे सत्र को लेकर ज्यादा आश्वस्त हैं। भट्ट और जियोसिनेमा द्वारा निर्मित यह शो 25 अप्रैल से फिल्मकार के ओटीटी प्लेटफॉर्म वीबी पर प्रसारित होगा, और जियो यूजर्स के लिए जियोसिनेमा पर प्रसारित होगा।

मुंबई में शो का दूसरा शूटिंग शेड्यूल चल रहा है। निया इसमें आलिया मुखर्जी का किरदार निभा रही हैं। निया ने कहा, "टीवी से वेब तक का रुख करने के बाद, 'ट्विस्टेड' सीजन मेरे लिए बदलाव के रूप में सामने आया है और इसमें अवतार पूरी तरह बदल गया है, जो मेरे लिए भी कठिन था।" उन्होंने कहा, "मैंने खुद को एक ग्लैमरस लड़की या आलिया जैसी भूमिका निभाने के बारे में कभी नहीं सोचा, लेकिन रिलीज के बाद मुझे इससे काफी आत्मविश्वास मिला।"

निया ने आगे कहा, "अब 'ट्विस्टेड' के साथ, मैं अलिया के लुक के मामले में अधिक आत्मविश्वास, अधिक आकर्षक और अधिक प्रयोगात्मक महसूस करती हूं और मैं बेहद खुश हूं कि यह कहानी पिछली बार की तुलना में गहरी और प्रभावशाली है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन