1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Twisted 2: एक बार फिर चलेगा निया शर्मा की बोल्ड अदाओं का जादू, फर्स्ट लुक से ही बटोर रही हैं सुर्खियां

Twisted 2: एक बार फिर चलेगा निया शर्मा की बोल्ड अदाओं का जादू, फर्स्ट लुक से ही बटोर रही हैं सुर्खियां

 Published : Mar 20, 2018 08:22 pm IST,  Updated : Mar 20, 2018 08:22 pm IST

निया शर्मा ने पिछले कुछ वक्त से दर्शकों को अपनी अदाओं का दीवाना बना रखा है। पिछले दिनों विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ‘ट्विस्टेड’ में निया का अलग ही बोल्ड अंदाज देखने को मिला। इसे फैंस के बीच खूब पसंद भी किया गया। अब एक बार फिर से निया अपनी दिलकश अदाओं...

nia sharma- India TV Hindi
nia sharma

नई दिल्ली: छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा निया शर्मा ने पिछले कुछ वक्त से दर्शकों को अपनी अदाओं का दीवाना बना रखा है। सिर्फ इतना ही उन्होंने कुछ समय पहले ही एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब भी हासिल किया है। निया ने जीटीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'जमाई राजा' से उन्होंने फैंस के बीच अपनी छवि एक संस्कारी बहू के तौर पर बनाई थी, लेकिन पिछले दिनों विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ‘ट्विस्टेड’ में निया का अलग ही बोल्ड अंदाज देखने को मिला। इसे फैंस के बीच खूब पसंद भी किया गया। अब एक बार फिर से निया अपनी दिलकश अदाओं का कायल बनाने के लिए लौट रही हैं।

दरअसल निया की सुपरहिट वेबसीरीज का अगला सीजन एक बार फिर से दर्शकों के सामने पेश किया जाने वाला है। हाल ही में 'ट्विस्टेड सीजन 2' का टीजर पोस्टर जारी किया गया है। इसमें एक बार फिर निया अपनी लाजवाब अदाओं का जादू दर्शकों पर चलाती हुई दिखाई देंगी। फिलहाल इस 'ट्विस्टेड 2' की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल मुंबई में चल रहा है।

गौरतलब है कि इस सीरीज के पहले सीजन को फैंस के बीच खूब पसंद किया गया था। अब इसके दूसरे भाग को लेकर भी दर्शकों मे काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। विक्रम भट्ट और जियो सिनेमा द्वारा निर्मित इस वेब सीरीज को अनुपम संतोष सरोज ने डायरेक्ट किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन