1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस वेब सीरीज में दिखेगी स्वरा भास्कर की कमियां

इस वेब सीरीज में दिखेगी स्वरा भास्कर की कमियां

 Published : Mar 20, 2018 05:17 pm IST,  Updated : Mar 21, 2018 06:41 am IST

स्वरा भास्कर को इंडस्ट्री की बोल्ड अदाकाराओं में से एक माना जाता है। उन्हें फिल्मों में कई चुनौतीपूर्ण किरदारों को करते हुए देखा गया है। हालांकि अब स्वरा का कहना है कि उनकी वेब श्रृंखला 'द स्टोरी' उनके व्यक्तित्व की कुछ कमियों को दिखाएगा।

Swara Bhaskar- India TV Hindi
Swara Bhaskar

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर को इंडस्ट्री की बोल्ड अदाकाराओं में से एक माना जाता है। उन्हें फिल्मों में कई चुनौतीपूर्ण किरदारों को करते हुए देखा गया है। हालांकि अब स्वरा का कहना है कि उनकी वेब श्रृंखला 'द स्टोरी' उनके व्यक्तित्व की कुछ कमियों को दिखाएगा, जिससे दर्शक उनके कम खुशनुमा पक्ष को जान सकेंगे। डिजिटल प्लेटफॉर्म जी5 पर प्रसारित होने वाले 'द स्टोरी' में मशहूर हस्तियां अपनी निजी जिंदगी की बातों को शेयर करती हैं। शो के एक एपिसोड में नजर आने वाली स्वरा ने कहा कि वह इस को निश्चित तौर पर नहीं कह सकतीं कि उनके प्रशंसक उनके बारे में 'कम ज्ञात तथ्यों' के बारे में जान पाएंगे या नहीं।

स्वरा ने कहा, "लेकिन, प्रशंसकों को निश्चित रूप से उनके व्यक्तित्व के कम खुशनुमा पक्ष के बारे में जानने को मिलेगा। 'द स्टोरी' में मेरे व्यक्तित्व की कुछ कमजोरियां नजर आएंगी।" उन्होंने कहा कि वह जो स्टोरी बताएंगी वह 100 फीसदी सच तो नहीं होगी, लेकिन वास्तव में जो चीजें हुईं, उसी पर आधारित होगी।

उन्होंने कहा कि जब वह वापस मुड़ कर देखती हैं तो उन्हें हंसी आती है। वह उस समय कम उम्र की उलझन में रहने वाली लड़की थीं और मनमौजी थीं। फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' की अभिनेत्री ने उम्मीद जताई है कि प्रशंसक उन्हें जज नहीं करेंगे। अभिनेत्री ने कहा कि अपने चरित्र को दर्शाने में उन्होंने ईमानदारी बरती है। स्वरा ने कहा कि इस शो में काम करना मजेदार रहा। वह जल्द ही आगामी फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन