1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए ऐसा क्या हुआ कि जूही चावला खुद को समझने लगी थीं सबसे बड़ी खलनायिका

जानिए ऐसा क्या हुआ कि जूही चावला खुद को समझने लगी थीं सबसे बड़ी खलनायिका

 Published : Mar 20, 2018 04:58 pm IST,  Updated : Mar 20, 2018 04:58 pm IST

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जूही चावला ने 90 के दशक में चुलबुली और आम लड़की की भूमिकाओं में दर्शकों के दिलों पर खूब राज किया था। लेकिन उनकी जिंदगी में एक पल ऐसा आया जब वह खुद को सबसे बड़ी खलनायिका समझने लगी थीं।

juhi Chawla- India TV Hindi
juhi Chawla

नई दिल्ली: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जूही चावला अपने अब तक के लंबे फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतार चुकी हैं। लेकिन 90 के दशक में उन्होंने चुलबुली और आम लड़की की भूमिकाओं में दर्शकों के दिलों पर राज किया था। जब उन्होंने 'गुलाब गैंग' में खलनायिका का किरदार निभाया तो खुद उन्हें लगा कि आज तक इससे जबरदस्त कोई विलेन नहीं हुआ है। लेकिन, उन्हें तब बहुत ताज्जुब हुआ और अजीब लगा जब फिल्म निर्माताओं ने ऐसी ही नकारात्मक भूमिकाओं के लिए उनसे संपर्क नहीं किया। जूही ने कहा, "विश्वास कीजिए, 'गुलाब गैंग' के बाद मैं खुद को सर्वश्रेष्ठ खलनायक मानने लगी थी।“

उन्होंने आगे कहा, “उस किरदार को निभाते हुए मुझे इतना मजा आया कि मुझे ऐसे ही और किरदार करने का मन होने लगा। लेकिन, ताज्जुब की बात है कि मेरे पास वैसे किरदार लेकर ज्यादा लोग नहीं आए।" 'कयामत से कयामत तक', 'बोल राधा बोल', 'हम हैं राही प्यार के', 'डर', 'इश्क', 'माई ब्रदर निखिल' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं जूही ने 'गुलाब गैंग' की भ्रष्ट राजनेता की नकारात्मक भूमिका निभाकर अपनी अदाकारी के दायरे को और विस्तृत किया। इसमें उनके अभिनय की व्यापक स्तर पर सराहना हुई थी और कई समीक्षकों ने उनके काम को उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी बताया था।

'वोमेन ऑफ इंडिया आर्गेनिक फेस्टिवल' के पहले संस्करण की ब्रांड एंबेसडर जूही का कहना है कि एक फिल्म में वे ऐसा ही एक नकारात्मक किरदार निभा रही हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। जूही वेब सीरीज 'द टेस्ट केस' से डिजिटल दुनिया में पदार्पण कर चुकीं हैं। गौरतलब है कि वह शाहरुख खान अभिनीत 'जीरो' में एक कैमियो करने के अलावा फिलहाल एक मनोवैज्ञानिक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं जिसमें वे रोजमर्रा की जिंदगी से काफी अलग किरदार निभा रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन