1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शूटिंग के दौरान हुए हादसे में घायल हुईं आलिया भट्ट, आई गंभीर चोटें

शूटिंग के दौरान हुए हादसे में घायल हुईं आलिया भट्ट, आई गंभीर चोटें

 Published : Mar 20, 2018 10:33 am IST,  Updated : Mar 20, 2018 02:00 pm IST

आलिया की चोट गंभीर है इसलिए डॉक्टर ने उन्हें 1 हफ्ते से ज्यादा वक्त तक आराम करने की सलाह दी है।

फाइल फोटो- India TV Hindi
फाइल फोटो

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट बुलगेरिया में अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की के दौरान घायल हो गईं। आलिया फिल्म के सीन के लिए एक्शन कर रही थीं, जो ठीक तरह से हो नहीं पाया और आलिया घायल हो गईं। शूटिंग सड़क पर हो रही थी और काफी भीड़ लग गई थी जिसकी वजह से सड़क जाम हो गई थी, इस चक्कर में आलिया के कंधे पर काफी चोट आ गई। आलिया की चोट गंभीर है इसलिए डॉक्टर ने उन्हें 1 हफ्ते से ज्यादा वक्त तक आराम करने की सलाह दी है।

कुछ वक्त पहले भी आलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि इस फिल्म के लिए उनका शेड्यूल काफी थकान भरा रहता है। वो काफी थक  जाती हैं। आलिया अपने काम में इतनी व्यस्त हैं कि चोट के बावजूद घर पर आराम करने नहीं आ पा रही हैं। कुछ ही दिन पहले आलिया का बर्थडे बीता है। बर्थडे वाले दिन भी आलिया घर नहीं आ पाईं, फिल्म के सेट पर ही उनका जन्मदिन मनाया गया। इस सेलिब्रेशन में आलिया के साथ रणबीर कपूर और उनकी मां नीतू कपूर भी मौजूद थे।

आपको बता दें, फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट के अलावा रणवीर कपूर और अमिताभ बच्चन भी अहम किरदारों में हैं। छोटे पर्दे की नागिन मौनी रॉय फिल्म में नेगटिव किरदार निभाती नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन