1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोहा की 5 महीने की बेटी सिखा रही है उन्हें ये खास चीज

सोहा की 5 महीने की बेटी सिखा रही है उन्हें ये खास चीज

 Published : Mar 20, 2018 04:34 pm IST,  Updated : Mar 20, 2018 04:34 pm IST

सोहा अली खान ने कुछ समय पहले ही एक प्यारी सी बच्ची को जन्म को दिया था। फिलहाल वह अपना पूरा वक्त अपनी बेटी और परिवार के साथ ही बिता रही हैं। बता दें कि सोहा अपनी लाडली का नाम इनाया नौमी खेमू रखा है।

Soha- India TV Hindi
Soha

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्रा और लेखिका सोहा अली खान ने कुछ समय पहले ही एक प्यारी सी बच्ची को जन्म को दिया था। फिलहाल वह अपना पूरा वक्त अपनी बेटी और परिवार के साथ ही बिता रही हैं। बता दें कि सोहा अपनी लाडली का नाम इनाया नौमी खेमू रखा है। सोहा का कहना है कि वह अपनी पांच महीने की बेटी इनाया से तनाम मुक्त रहना सीख रही हैं। उन्होंने कहा, "एक बात जो मैंने अपनी बेटी से सीखी है, वह है तनाव मुक्त रहना।“

उन्होंने आगे कहा, “बच्चे बड़े होकर अपना अस्तित्व बनाते हैं। उनका अपना व्यक्तित्व होता है, इसलिए जितना आप उन पर अपने तरीके लादने की कोशिश करते हैं, वे उतना ही विद्रोह करते हैं, इसलिए आपको शांत रहना सीखना होगा।" उन्होंने सोमवार को 'क्लासमाट स्पेल ब्ली' प्रतियोगिताकी मेजबानी की। गौरतलब है कि सोहा पिछले 6 सालों से क्लासमेट से जुड़ी हैं।

उन्होंने कहा, "यह बहुत मजेदार है। हर साल, मैं कई बुद्धिमान बच्चों से मिलती हूं, जिनकी अंग्रेजी भाषा पर बेहतरीन पकड़ होती है और मैं उनसे बहुत कुछ सीखती हूं और यह मेरे लिए भी चुनौती बन जाता है।" फिल्मों की बात करें तो सोहा तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित 'साहेब बीबी और गैंगस्टर 3' में दिखाई देंगी। यह इसी साल जुलाई में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन