1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निक जोनस ने पहली डेट में प्रियंका चोपड़ा को नहीं किया था किस, इस बात से एक्ट्रेस अभी तक हैं नाराज

निक जोनस ने पहली डेट में प्रियंका चोपड़ा को नहीं किया था किस, इस बात से एक्ट्रेस अभी तक हैं नाराज

 Published : Nov 29, 2018 11:47 pm IST,  Updated : Nov 29, 2018 11:47 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे, लेकिन उनकी लव स्टोरी के बारे में अभी भी लोग बहुत कम ही जानते हैं। हालांकि वॉग मैगजीन से इंटरव्यू में प्रियंका ने निक संग अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया है और बताया कि वह कैसे मिले, किसने पहले मैसेज किया।

 Priyanka Chopra, Nick Jonas- India TV Hindi
Priyanka Chopra, Nick Jonas Image Source : INSTAGRAM

प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे, लेकिन उनकी लव स्टोरी के बारे में अभी भी लोग बहुत कम ही जानते हैं। हालांकि वॉग मैगजीन से इंटरव्यू में प्रियंका ने निक संग अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया है और बताया कि वह कैसे मिले, किसने पहले मैसेज किया।

प्रियंका वॉग मैगजीन के जनवरी महीने के कवर पेज पर नजर आएंगी। प्रियंका ने बताया कि 2017 के मेट गाला में मिलने से बहुत पहले ही दोनों ने एक-दूसरे को मैसेज करना शुरू कर दिया था। निक ने प्रियंका को सितंबर 2016 में डायरेक्ट मैसेज भेजा था- ''मैं हमारे कुछ म्यूचअल फ्रेंड्स से सुन रहा हूं कि हमें मिलना चाहिए।'' इसके बाद प्रियंका ने निक को सावधान करते हुए कहा था कि यह मैसेजेस उनकी टीम पढ़ सकती है इसलिए उन्हें उनके सेलफोन पर कॉन्टेक्ट करना चाहिए।

इसके बाद दोनों वैनिटी फेयर ऑस्कर्स पार्टी में मिले थे, जहां निक भीड़ के सामने प्रियंका के लिए घुटनों के बल बैठ गए थे। इसके बाद प्रियंका ने निक को अपने घर बुलाया, जहां प्रियंका की मम्मी नाइट गाउन में टीवी देख रही थीं। प्रियंका ने कहा- ''हम कुछ घंटों के लिए साथ थे। जाने से पहले उन्होंने मेरी पीठ थपथपाई थी।'' निक ने कहा- ''कोई किस नहीं हुआ था। कुछ नहीं हुआ था।''

प्रियंका ने कहा- ''हां, आपने पीठ पर थपथपाया था।'' निक ने कहा- ''यह उसके लिए अभी भी नाराज हैं। आपकी मम्मी घर पर थीं। मुझे लगा वह सम्मानजनक पहली रात थी।'' प्रियंका ने कहा- ''अगर आप मुझसे पूछें तो वह बहुत सम्मानजनक था।''

अपने तीसरे डेट पर निक को पता चल गया था कि उन्हें प्रियंका से शादी करनी है और यह बात उन्होंने अपनी मम्मी को कॉल कर के बताया। निक ने प्रियंका को ग्रीस में रिंग के साथ प्रपोज किया था। वह रिंग उन्होंने एक हफ्ते पहले ही खरीदी थी।

निक ने कहा- ''मैं फिर से घुटनों के बल बैठा और कहा- क्या आप मुझे दुनिया की सबसे खुशहाल इंसान बनाएंगी और मुझसे शादी करेंगी? प्रियंका ने 45 सेकंड लिए। 45 सेकंड की चुप्पी। जब प्रियंका ने कुछ नहीं कहा तो निक ने कहा- अगर आपको कोई दिक्कत नहीं है तो मैं आपके उंगली में रिंग पहना देता हूं।''

उन्होंने अगस्त में अपनी रोका सेरेमनी कर के अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था। दोनों 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी करेंगे। 3 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से उनकी शादी होगी। 4 नवंबर को दिल्ली में उनका रिसेप्शन होगा।

Also Read:

प्रियंका और निक 4 दिसबंर को दिल्ली में देंगे ग्रैंड रिसेप्शन, आलिया-रणबीर समेत ये गेस्ट होंगे शामिल

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी में मोबाइल पर लगा बैन, जानें और क्या होगा खास

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन