1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा के होने वाले पति निक जोनस ने किया अपनी बीमारी को लेकर खुलासा

शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा के होने वाले पति निक जोनस ने किया अपनी बीमारी को लेकर खुलासा

 Published : Nov 18, 2018 02:52 pm IST,  Updated : Nov 18, 2018 02:54 pm IST

प्रियंका चोपड़ा के होने वाले पति एंड पॉप सिंगर निक जोनस ने अपनी बीमारी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा के होने वाले पति एंड पॉप सिंगर निक जोनस ने अपनी बीमारी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। हाल ही में निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउट से अपनी बीमारी का खुलासा करते हुए लिखा कि 13 साल के उम्र में पता चला कि मुझे डायबिटीज टाइप वन है। साथ ही निक ने अपनी उस समय की एक फोटो शेयर की और एक अभी कि फोटो शेयर की। आगे निक लिखते हैं कि इसके साथ ही अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए और नियमित तौर पर एक्सरसाइज करते हुए ब्लड शुगर को चेक करते हुए डायबिटीज नियंत्रित कर ली हैं।' 

निक ने आगे लिखा - 'इस बीमारी को अब कंट्रोल कर लिया है। इसके लिए अपने परिवार और दोस्तों का आभारी हूं। आपके जीने के अंदाज को कोई रोक नहीं सकता। शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं।' निक से पहले प्रियंका ने भी सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी बीमारी के बारे में बताया था। प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए कहा था -  'मैं 5 साल की उम्र से ही अस्थमा से पीड़ित हूं, मेरी मां ने बहुत मदद की। पहले मुझे लोग कहते थे दवा ज्यादा मत लो इसकी आदत हो जाएगी, फिर कभी खत्म नहीं होगी। फिर मैंने गोली लेनी बंद कर दी इसके मुकाबले इनहेलर ज्यादा अच्छा होता है।' 

 

प्रियंका ने आगे कहा - 'मुझे जानने वाले कई लोगों को पता है मुझे अस्थमा है लेकिन मैंने कभी छुपाया नहीं है। कई बार ऐसा होता है स्टेज पर परफर्म करने के बाद भी इनहेलर की आवश्यकता होती है जब मैं धूल के इर्द -गिर्द होती हूं। उस समय मेरे पास वाले लोगों को पता चल जाता है मुझे अस्थमा है, इसके बावजूद मैंने अपने काम के दौरान इसको मैनेज किया है इसकी वजह से काम में कभी भी रूकावट नहीं आई है।'

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को चंद दिन ही बचे हैं। यह दोनों 12 दिसंबर को जोधपुर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा हाल ही में जोधुपर भी गई थीं। जहां पर उन्हें उमैद भवन और मेहरानगढ़ किले की तैयारियों का जायजा लेते हुए देखा गया। शादी की तैयारियों के बीच प्रियंका चोपड़ा के होने वाले पति निक जोनस ने सोशल मीडिया पर खुद अपनी बीमारी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। 

आपको बता दें, दीपिका और रणवीर की शादी के बाद प्रियंका-निक की शादी की तैयारियां जोरों शोरों पर हैं। प्रियंका चोपड़ा मंगेतर निक जॉनस के साथ जोधपुर के ताज उमैद भवन पैलेस में सात फेरे लेंगी। शादी को लक्जरी बनाने के लिए सारी तैयारियां कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलेगी। दीपवीर की तरह प्रियंका भी शादी पर काफी ज्यादा खर्चा कर रही हैं। इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि जिस पैलेस में शादी के इंतजाम हो रहे हैं वहां पर एक रात ठहरने का 43 लाख रुपये का खर्च आएगा। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन