1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निमरत कौर ने पी इतने बड़े कप में कॉफी, फैंस से अनोखा सवाल भी पूछा

निमरत कौर ने पी इतने बड़े कप में कॉफी, फैंस से अनोखा सवाल भी पूछा

 Published : Mar 16, 2021 10:34 pm IST,  Updated : Mar 16, 2021 10:34 pm IST

निमरत ने एक बड़े कप और प्लेट के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें वह पिंक कलर का प्रिंटेड टॉप पहने हैं और बहुत कम मेकअप किए हुए हैं। 

 निमरत कौर- India TV Hindi
 निमरत कौर Image Source : NIMRAT KAUR

 

मुंबई: हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद अभिनेत्री निमरत कौर अब अपने कॉफी लव के साथ सामने आई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए कॉफी के प्रति अपना प्यार जताया है। 

निमरत ने एक बड़े कप और प्लेट के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें वह पिंक कलर का प्रिंटेड टॉप पहने हैं और बहुत कम मेकअप किए हुए हैं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है, "तो मैं ऐसे काफी पीती हूं। आप अपनी कॉफी कैसे पसंद करते हैं?।"

इमरान हाशमी ने किया खुलासा, बेटे को कैंसर हुआ तो पहला कॉल बॉलीवुड के इस एक्टर का आया

अभिनेत्री ने हाल ही में दिल्ली में अपनी नानी और पूरी फैमिली के साथ जन्मदिन मनाने की फोटो शेयर की थीं। अब वे जल्द ही फिल्म 'दासवी' में नजर आएंगी। इसमें वह अभिषेक बच्चन और यामी गौतम के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इस फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक तुषार जलोटा ने किया है।

जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म 'मुंबई सागा' की रिलीज डेट का ऐलान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन