1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड सेलेब्स: असल में नहीं छूते शराब, लेकिन फिल्मी सीन ने इन्हें बना दिया शराबी

बॉलीवुड सेलेब्स: असल में नहीं छूते शराब, लेकिन फिल्मी सीन ने इन्हें बना दिया शराबी

 Published : May 30, 2016 05:02 pm IST,  Updated : May 30, 2016 05:46 pm IST

हम अपने जिन चहेते सितारों को फिल्मी सीन के दौरान हांथ में जाम थामे देखते हैं वो रियल लाइफ में शराब से कोसों दूर रहते हैं।

John Abraham
John Abraham

जॉन अब्राहम:

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम को आपने फिल्मी सीन के दौरान कई बार शराब पीते हुए देखा होगा, लेकिन आप शायद नहीं जानते कि वो रियल लाइफ में शराब को हांथ तक नहीं लगाते। एक अनुशासित जीवन जीने वाले जॉन अपनी फिटनेस को लेकर थोड़ा ज्यादा ही सजग रहते हैं। वो पार्टियों में भी शराब से दूरी बनाए रखना पसंद करते हैं। 

Abhishek Bachchan
Abhishek Bachchan

अभिषेक बच्चन:

फिल्म बंटी और बबली में अपने रियल लाइफ पिता अमिताभ बच्चन के सामने धुत्त नशे में दिखाई देने वाली अभिषेक बच्चन भी शराब से कोसों दूर रहते हैं। उन्हें भी पार्टियों में शराब से दूरी बनाए रखना ज्यादा भाता है।  

इन सितारों के अलावा भी सोनाक्षी सिन्हा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनू सूद जैसे सितारे भी रियल लाइफ में शराब से दूरी बनाए रखते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन