1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नोरा के 'साकी साकी' स्टेप ने लगाई टिकटॉक पर आग, 24 घंटे में मिले 40 मिलियन व्यूज

नोरा के 'साकी साकी' स्टेप ने लगाई टिकटॉक पर आग, 24 घंटे में मिले 40 मिलियन व्यूज

 Published : Jun 28, 2020 11:41 am IST,  Updated : Jun 28, 2020 11:49 am IST

साकी साकी गाने के रीमेक में नोरा फतेही नजर आई थीं, और गाना सुपरहिट रहा। अब उसी गाने के स्टेप ने टिकटॉक पर आग लगा दी है।

nora fatehi instagram- India TV Hindi
नोरा के 'साकी साकी' हुक स्टेप ने लगाई आग Image Source : NORA FATEHI INSTAGRAM

मुंबई: साकी साकी डांस स्टेप चैलेंज फिर से ट्रेंड में है और लोकप्रिय टिकटॉक सितारे इस चैलेंज में हिस्सा ले रहे हैं। जब नोरा को ये बात पता चली तो उन्होंने खुद अपने गाने के स्टेप किए जिसने टिकटॉक पर आग लगा दी। साकी साकी गर्ल नोरा फतेही ने टिकटॉक पर प्रसिद्ध और पेचीदा साकी साकी हुक स्टेप का एक वीडियो पोस्ट किया था ,इस वीडियो ने टिकटॉक पर तूफान मचा दिया, वीडियो ने केवल 6 घंटों में 20 मिलियन व्यूज मिले तो सिर्फ 24 घंटो के भीतर 40 मिलियन व्यूज हासिल किए हैं और एक बार फिर नोरा के जबरदस्त और आकर्षक प्रदर्शन कौशल से प्रभावित हुए है ।

साकी साकी गाने के रीमेक में नोरा फतेही नजर आई थीं, और गाना सुपरहिट रहा। इसमें नोरा ने शानदार प्रदर्शन के साथ, सभी को अपना कायल कर दिया था। अब उसी  गाने के वीडियो ने टिकटॉक पर 24 घंटे के अंतराल में 40 मिलियन व्यूज प्राप्त किए हैं, नोरा ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी में इस बात की जानकारी दी है।

nora fatehi instagram
Image Source : NORA FATEHI INSTAGRAMनोरा के 'साकी साकी' हुक स्टेप ने लगाई आग

नोरा फतेही सोशल मीडिया पर देती हैं हॉलीवुड हस्तियों को टक्कर, व्यूज के मामले में इन सितारों को छोड़ा पीछे

नोरा फतेही सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के मशहूर टिकटॉकर्स  में से हैं और उनके वीडियो इंटरनेट को मिनटों के भीतर दीवाना बना देते हैं और उनके वीडियो ट्रेंडिंग में रहते हैं और लाखों व्यूज कमाते हैं ।

नोरा को उनकी आगामी फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में अजय देवगन के साथ देखा जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन