1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नोरा फतेही को अजय देवगन की फिल्म बुज: द प्राइड ऑफ इंडिया के लिए स्टंट करते दौरान लगी चोट

नोरा फतेही को अजय देवगन की फिल्म बुज: द प्राइड ऑफ इंडिया के लिए स्टंट करते दौरान लगी चोट

 Published : Feb 06, 2020 05:14 pm IST,  Updated : Feb 06, 2020 05:14 pm IST

नोरा फतेही को अजय देवगन की फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' के लिए स्टंट करते हुए चोट लग गई हैं।

nora fatehi- India TV Hindi
नोरा फतेही

नोरा फतेही अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली हैं। फिल्म के लिए स्टंट करते दौरान नोरा को गंभीर चोट लग गई हैं। नोरा ने बताया मैं भोपाल में अपनी शूटिंग खत्म करके वापिस आ गई हूं। इसमें बहपत सारे इमोशनल और एक्शन सीन्स थे। जिसकी वजह से मुझे काफी चोट लग गई।

स्टंट करते दौरान नोरा को माथे पर चोट आई है। नोरा ने बताया एक सीक्वेंस में मेरे को-एक्टर ने सीधे गन मेरे चेहरे पर फेंकी जो मेरे माथे पर आकर लगी। जिसके बाद खून बहने लगा और सूजन आ गई। मुझे बहुत दर्द हो रहा था मगर मैं जानती थी कि डायरेक्टर को यह शूट पूरा करने की जरुरत है क्योंकि बहुत टाइट शेड्यूल चल रहा है तो मैंने चोट लगने के बावजूद पूरे दिन शूट किया। इसकी वजह से एक हफ्ते तक मेरे चेहरे पर निशान रहा।

भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केल्कर, एमी विर्क और प्रनीथा सुभाष अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म को अभिषेक दुधइया डायरेक्ट कर रहे हैं।

फिल्म में अजय देवगन एयरफोर्स ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। उनका फिल्म से पहला लुक सामने आ चुका है। यह फिल्म 14 अगस्त 2020 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन