1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रात को नींद ना आने की वजह से परेशान हैं नोरा फतेही

रात को नींद ना आने की वजह से परेशान हैं नोरा फतेही

 Published : May 04, 2020 11:17 pm IST,  Updated : May 04, 2020 11:17 pm IST

नोरा को आप जल्द ही अजय देवगन के साथ फ़िल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया’ में देखेंगे।

Nora Fatehi - India TV Hindi
Nora Fatehi  Image Source : INSTAGRAM: NORA FATEHI

मुंबई: ‘दिलबर’, ‘साक़ी साक़ी’, और ‘गरमी’ जैसे गानों में अपने डाँस के लिए मशहूर ऐक्टर- डांसर नोरा नींद ना आने की वजह से परेशान हैं। हालांकि यह लॉकडाउन का प्रभाव हो सकता है। नोरा फतेही ने हाल ही में यह स्वीकार किया है कि जब भी वह सोने की कोशिश करती हैं, इंसोम्निया (अनिद्रा) उन्हें परेशान करता है। 

नोरा ने यह खुलासा एक टिकटॉक वीडियो में किया है, जो उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है। फोटो शेयरिंग वेबसाइट पर 17 लाख व्यूज प्राप्त कर चुके वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "जब भी मैं सोने की कोशिश करती हूं, इंसोम्निया मुझे सोने नहीं देता, क्या और किसी को भी इसका सामना करना पड़ता है?

हाल ही में नोरा ने एक और वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने लॉकडाउन के बीच अपने पाक कौशल का प्रदर्शन किया। इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने इफ्तारी के लिए बनाए गए व्यंजनों की तस्वीर और वीडियो साझा किया था। इफ्तारी रमजान के दौरान शाम को रोजा तोड़ने वाले खाद्य पदार्थो को कहते हैं।

वहीं काम की बात करें तो नोरा अब अजय देवगन स्टारर फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन