1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कृति सैनन की बहन नूपुर के साथ अक्षय कुमार ने अपना पहला म्यूजिक वीडियो किया शूट

कृति सैनन की बहन नूपुर के साथ अक्षय कुमार ने अपना पहला म्यूजिक वीडियो किया शूट

 Published : Sep 22, 2019 04:12 pm IST,  Updated : Sep 22, 2019 04:15 pm IST

अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को गायक बी प्राक के नए सिंगल के लिए अभिनेत्री कृति सेनन की छोटी बहन नुपुर के साथ शूटिंग की।

अक्षय कुमार- नूपुर...- India TV Hindi
अक्षय कुमार- नूपुर सैनन Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को गायक बी प्राक के नए सिंगल के लिए अभिनेत्री कृति सेनन की छोटी बहन नुपुर के साथ शूटिंग की। बताया गया है कि रोमांटिक गाना जानी ने लिखा है। बी प्राक ने इससे पहले अक्षय की फिल्म 'केसरी' के गाने 'तेरी मिट्टी' को अपनी आवाज दी थी।

इस गीत में प्रसिद्ध पंजाबी गायक एम्मी विर्क भी होंगे। शूट से संबंधित बहुत सारी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। इसमें अक्षय मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में नुपुर और एमी के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

फिल्मों की बात करें तो अक्षय इस साल जल्द ही 'हाउसफुल 4' और 'गुड न्यूज' में नजर आएंगे।

Also Read:

इन फिल्मों को पछाड़ कर ऑस्कर में पहुंची 'गली बॉय', यहां देखिए पूरी लिस्ट​

IIFA 2019: दीपिका पादुकोण से सारा अली खान तक, ग्रीन कार्पेट पर ऐसा रहा एक्ट्रेसेस का Look

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन