1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की सफलता के बाद फिर स्टूडेंट बनीं नुसरत भरूचा, जानिए कहां लिया एडमिशन

'सोनू के टीटू की स्वीटी' की सफलता के बाद फिर स्टूडेंट बनीं नुसरत भरूचा, जानिए कहां लिया एडमिशन

 Published : Jun 06, 2018 07:27 am IST,  Updated : Jun 06, 2018 07:27 am IST

नुसरत भरूचा ने पिछले दिनों रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ से दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब तारीफें बटोरीं। वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की। लेकिन लगता है कि नुसरत अपनी अदाकारी से खुश नहीं हैं, या वह अपने फैंस को कुछ और बेहतर देना चाहती हैं।

Nushrat- India TV Hindi
Nushrat

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने पिछले दिनों रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ से दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब तारीफें बटोरीं। वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की। लेकिन लगता है कि नुसरत अपनी अदाकारी से खुश नहीं हैं, या वह अपने फैंस को कुछ और बेहतर देना चाहती हैं। दरअसल ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हाल ही में खबर आई है कि नुसरत ने न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में एक्टिंग में डिप्लोमा के लिए एक सप्ताह के पाठ्यक्रम में दाखिला लिया है।

मई में कुछ काम के सिलसिले में अभिनेत्री लॉस एंजेलिस में थी तब उन्होंने इसके लिए आवेदन किया। वह इस महीने के मध्य अमेरिका जाएंगी। नुसरत भरूचा ने कहा, "मैं हमेशा से एनवाई कॉलेज से कोर्स करना चाहती थी क्योंकि मैंने इसके बारे में बहुत कुछ सुना है और मेरे कुछ अच्छे दोस्तों ने वहां से 2 साल का कोर्स किया है, वे थियेटर में अच्छा कर रहे हैं।"

'सोनू के टीटू की स्वीटी' की अभिनेत्री ने कहा, "इसके अलावा यह एक प्रसिद्ध कॉलेज और एक कलाकार के रूप में कला का गढ़ है।" गौरतलब है कि नुसरत को इससे पहले ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘प्यार का पंचनामा 2’ के लिए भी तारीफें बटोर चुकी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन