1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'Ok Jaanu' Trailer: श्रद्धा-आदित्य ने दी रोमांस की नई परिभाषा

'Ok Jaanu' Trailer: श्रद्धा-आदित्य ने दी रोमांस की नई परिभाषा

 Published : Dec 12, 2016 02:21 pm IST,  Updated : Dec 12, 2016 02:21 pm IST

आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'ओके जानू' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में दोनों को काफी बोल्ड और बिंदास दिखाया गया है। हाल ही इसका ट्रेलर भी रिलीज किया गया है।

ok jaanu- India TV Hindi
ok jaanu

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'ओके जानू' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में दोनों को काफी बोल्ड और बिंदास दिखाया गया है। हाल ही इस फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया था और अब इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। शाद अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर को देखकर लगता है कि यह एक टिपिकल रोमांटिक फिल्म है।

आज की जनेरेशन की बात करें तो आज लोगों का शादी पर से विश्वास उठता जा रहा है। शाद अली ने इसी मुद्दे को उठाकर अपनी इस फिल्म में एक कहानी के रूप में पेश किया है। ट्रेलर की शुरुआत में श्रद्धा और आदित्य दोनों नसीरुद्दीन के सामने बैठे हुए एक साथ कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वह शादी नहीं करना चाहते, लेकिन कुछ वक्त के लिए साथ रहना चाहते हैं।

इसके बाद दोनों के बीच शानदार कैमेस्ट्री नजर आ रही है। इस ट्रेलर को देखकर लगता है कि यह एक पैशनेट लव स्टोरी साबित होने वाली है। वैसे एक बार फिर आदित्य और श्रद्धा की जोड़ी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है और इसे खूब पसंद भी किया जा रहा है।

'ओके जानू' के इस ट्रेलर को देखकर लगता है कि शाद एक बार फिर अपनी शैली में वापस आ गए है। उनकी पिछली फिल्में 'साथिया', 'बंटी और बबली' को देखा जाए तो शाद अपनी फिल्मों में एक अलग ढ़ंग से ही लव स्टोरी को उतारते हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर और मणि रत्नम हैं। फिल्म अगले साल 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन