1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर बेटी रिद्धिमा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- मैं आपको रोज याद करती हूं

ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर बेटी रिद्धिमा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- मैं आपको रोज याद करती हूं

 Published : Sep 04, 2020 09:01 am IST,  Updated : Sep 04, 2020 09:02 am IST

ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। साथ ही कुछ तस्वीरें भी।

rishi kapoor birth anniversary- India TV Hindi
ऋषि कपूर बर्थ एनिवर्सरी Image Source : INSTAGRAM/RIDDHIMAKAPOORSAHNIOFFICIAL

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर 30 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। उन्होने बॉलीवुड में मेरा नाम जोकर से कदम रखा था। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने पिता को याद किया है। रिद्धिमा ने पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर पिता के साथ ढेर सारी तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया।

रिद्धिमा ने लिखा- पापा, वे कहते हैं कि जब आप किसी को खो देते हैं, तो आप जीवित नहीं रह सकते-आपका दिल बुरी तरह टूट जाएगा! लेकिन मुझे पता है कि आप इस टूटे हुए दिल में रह रहे हैं और हमेशा के लिए रहेंगे! मुझे पता है कि आप हम सभी को देख रहे हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम आपके द्वारा दिए गए मूल्य प्रणाली से जीते हैं! आपने मुझे करुणा का उपहार दिया-मुझे रिश्तों का मूल्य दिया और मुझे वह व्यक्ति बना दिया जो मैं आज हूं! मैं आपको हर दिन याद करती हूं और हमेशा आपसे प्यार करती रहूंगी! आपको आज और हमेशा - जन्मदिन की शुभकामनाएं।

तस्वीरों में ऋषि कपूर रिद्धिमा, रणबीर कपूर और नीतू कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वह अपनी नातिन समारा के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। 

ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को आखिरी सांस ली थी। वह कैंसर से लड़ रहे थे। ऋषि कपूर को याद करते हुए उनक परिवार वाले अक्सर पुरानी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में नीतू कपूर सोशल मीडिया पर एक पॉजिटिव नोट शेयर करके लोगों से अपने प्यारें लोगों की वैल्यू करने के लिए कहा था। उन्होंने लिखा- बड़ा हो या छोटा..हम सब दिमाग में जंग लड़ते हैं। आपके पास सभी विलासिता के साथ एक विशाल घर हो सकता है और फिर भी दुखी हो सकते हैं जबकि कुछ भी नहीं है और सबसे खुश रहो .. यह सब मन की स्थिति है !! सभी के लिए एक बेहतर कल के लिए एक मजबूत दिमाग और आशा है! कृतज्ञता, आशा के साथ जियो! कड़ी मेहनत करो! अपने प्रियजनों को अपनी सबसे बड़ी संपत्ति मानो।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन