1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूनम का जोड़ीदार बनने को 25 हजार से ज्यादा इच्छुक

पूनम का जोड़ीदार बनने को 25 हजार से ज्यादा इच्छुक

 Written By: IANS
 Published : May 27, 2015 09:05 am IST,  Updated : May 27, 2015 09:05 am IST

मुंबई: फिल्म निर्माता सुरेश नकुम का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म 'हेलन' में अभिनेत्री पूनम पांडेय का जोड़ीदार ढूंढने के लिए 'कौन बनेगा पूनम का हीरो' नाम से रखी गई प्रतियोगिता ने 25,000 से

पूनम का जोड़ीदार बनने...- India TV Hindi
पूनम का जोड़ीदार बनने को 25 हजार से ज्यादा इच्छुक

मुंबई: फिल्म निर्माता सुरेश नकुम का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म 'हेलन' में अभिनेत्री पूनम पांडेय का जोड़ीदार ढूंढने के लिए 'कौन बनेगा पूनम का हीरो' नाम से रखी गई प्रतियोगिता ने 25,000 से ज्यादा लोगों को आकर्षित किया। नकुम ने आईएएनएस को बताया, "कौन बनेगा पूनम का हीरो' प्रतियोगिता को जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली है, वह फिल्म की टीम के लिए सुखद अहसास से कम नहीं है। यहां तक कि मैंने शूटिंग शुरू होने से पूर्व किसी बॉलीवुड फिल्म को लेकर भी इस तरह की प्रतिक्रिया कभी नहीं देखी।"

उन्होंने कहा कि पूनम का जोड़ीदार बनने की कोशिश करने के क्रम में उनके 25,000 से अधिक फॉलोअर्स ने अपनी वाीडियो एवं ऑडियो क्लिप अपलोड की।

'हेलन' को वर्ल्ड नेटवर्क बैनर के तले नकुम एवं विपिन मेढ़ेकर बना रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन