1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'राइज एंड फॉल' में अर्जुन बिजलानी से मिली हार नहीं भूले आरुष भोला, रनर-अप ने शो को बताया बायस्ड

'राइज एंड फॉल' में अर्जुन बिजलानी से मिली हार नहीं भूले आरुष भोला, रनर-अप ने शो को बताया बायस्ड

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Aug 21, 2026 08:18 pm IST,  Updated : Aug 21, 2026 08:18 pm IST

'राइज एंड फॉल' के रनर-अप आरुष भोला ने शो के फाइनल के नतीजों पर सवाल उठाए। फराह खान के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने अश्नीर ग्रोवर के होस्ट किए गए इस रियलिटी शो को बायस्ड बताया है।

Aarush bhola- India TV Hindi
आरुष भोला Image Source : INSTAGRAM/@AARUSHBHOLA17

अशनीर ग्रोवर के होस्ट किए गए रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में आरुष भोला रनर-अप रहे, जबकि अर्जुन बिजलानी ने विनर की ट्रॉफी जीती। हालांकि, आरुष इस नतीजे से पूरी तरह खुश नहीं थे। फराह खान के साथ हाल ही में हुई बातचीत में उन्होंने शो पर तंज कसा और इसे बायस्ड बताया। फराह खान हाल ही में अपने यूट्यूब फूड व्लॉग के लिए आरुष और लैला से मिलने गईं। 'राइज एंड फॉल' में आरुष के सफर के बारे में बात करते हुए, फराह ने उनसे पूछा कि 'क्या तुम आखिर तक थे?' इस पर आरुष ने जवाब दिया, 'मैं रनर-अप था।'

आरुष भोला ने 'राइज एंड फॉल' को बताया बायस्ड

जब मशहूर फिल्ममेकर फराह खान ने पूछा कि विनर कैसे चुना गया तो आरुष ने कहा, 'आखिर में वही इंटरनल वोटिंग करवा दी।' फिर वे हंसे और बोले, 'बायस्ड शो है, आपको तो पता ही है।' फराह ने तुरंत असहमति जताई और हंसते हुए कहा, 'नहीं, नहीं, नहीं।' फिर फराह ने मजाक में कहा, 'जो शो आप न जीतें वो बायस्ड होता है,' ऐसा लग रहा था कि कंटेस्टेंट अक्सर शो को बायस्ड कहते हैं, जब वे नहीं जीतते। फराह ने आरुष के होस्ट अशनीर से लड़ने का भी मजाक उड़ाया। आरुष की मां से बात करते हुए, उन्होंने कहा, 'मैंने इसको भी देखा था, होस्ट को ही रुला दिया था।'

अशनीर ग्रोवर और आरुष भोला की लड़ाई

आरुष भोला पहले भी शो के दौरान राइज एंड फॉल के होस्ट अशनीर ग्रोवर से एक गलत बात पर भिड़ चुके थे। बहस तब शुरू हुई, जब अशनीर ने उस गाली का जिक्र किया जो आरुष ने रेड रूम में बोलते समय अपने लिए इस्तेमाल की थी। आरुष ने अशनीर के उस शब्द को दोहराने पर एतराज जताया और कहा कि होस्ट उनके गेमप्ले की बुराई करने के लिए आजाद है, लेकिन उन्हें उनके खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

आरुष भोला प्लेग्राउंड 5 में आ रहे नजर

'प्लेग्राउंड सीजन 5' का प्रीमियर 1 अगस्त 2026 से हुआ, जिसमें आरुष भोला भी नजर आ रहे हैं। यह शो एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में स्ट्रीम हो रहा है और मोबाइल डिवाइस, कनेक्टेड टीवी, अमजेन शॉपिंग ऐप, प्राइम वीडियो और फायर टीवी पर उपलब्ध होगा। गेमिंग रियलिटी शो 'प्लेग्राउंड 5' अपने अब तक के सबसे बड़े और शानदार फॉर्मेट के साथ वापस आ चुका है, जिसमें तीन मेंटर्स का पैनल है। दो बार के चैंपियन एल्विश यादव 'KO क्रैकेंस' की कमान संभाल रहे हैं। वहीं तेजस्वी प्रकाश ने 'रेजिंग सेंटॉर्स' की मेंटर के तौर पर डेब्यू किया है, जबकि आरुष भोला 'पावर फीनिक्स' की जिम्मेदारी संभालते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें - Rise & Fall Finale: अर्जुन बिजलानी बने विनर, जीती मोटी रकम, जानें कौन रहा रनरअप?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन