1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित मशहूर पेंटर लक्ष्मण पाई का निधन

पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित मशहूर पेंटर लक्ष्मण पाई का निधन

 Published : Mar 14, 2021 11:50 pm IST,  Updated : Mar 14, 2021 11:56 pm IST

मशहूर पेंटर और पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित लक्ष्मण पाई का निधन हो गया है। लक्ष्मण पाई 95 साल के थे। इन्होंने गोवा में स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली।

Padma Bhushan artist Laxman Pai - India TV Hindi
Padma Bhushan artist Laxman Pai  Image Source : TWITTER/VIJAY DARDA

मशहूर पेंटर और पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित लक्ष्मण पाई का निधन हो गया है। लक्ष्मण पाई 95 साल के थे। इन्होंने गोवा में स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। 

लक्ष्मण पाई के निधन पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है। गोवा सीएम प्रमोद सावंद ने ट्वीट किया- 'प्रसिद्ध कलाकार पद्म भूषण श्री लक्ष्मण पाई के निधन से गहरा दुख हुआ। गोवा ने आज एक रत्न खो दिया है। कला के क्षेत्र में उनके अपार योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।' 

सोशल मीडिया पर भी लोग लक्ष्मण पाई को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। देखिए ये ट्वीट्स...

आपको बता दें, लक्ष्मण पाई का जन्म गोवा में 1926 को हुआ था। इन्हें कई अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। जिसमें पद्म भूषण, पद्म श्री, नेहरू अवॉर्ड और ललित कला अकादमी अवॉर्ड भी शामिल है। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन