1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Padmaavat Box Office Collection Day 11: दूसरे हफ्ते भी बरकरार है फिल्म की धूंआधार कमाई, अब तक कर चुकी है इतना कारोबार

Padmaavat Box Office Collection Day 11: दूसरे हफ्ते भी बरकरार है फिल्म की धूंआधार कमाई, अब तक कर चुकी है इतना कारोबार

 Edited By: Bhavna Sahni
 Published : Feb 05, 2018 02:41 pm IST,  Updated : Feb 05, 2018 02:41 pm IST

'पद्मावत' को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। कई राज्यो में बैन होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स कायम करने में सफल साबित हुई है। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के शानदार अभिनय से सजी इस फिल्म ने अपने पहले ही...

Padmaavat- India TV Hindi
Padmaavat

नई दिल्ली: बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। कई राज्यो में बैन होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स कायम करने में सफल साबित हुई है। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के शानदार अभिनय से सजी इस फिल्म ने अपने पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया था। अब दूसरे हफ्ते में भी फिल्म लगातार जबरदस्त कमाई कर रही है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने फिल्म के कलेक्शन के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया, उन्होंने बताया रविवार 4 फरवरी को फिल्म ने करीब 18 करोड़ रुपए कमाए।

फिल्म अब तक कुल 210.50 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह 15वीं ऐसी फिल्म साबित हुई है जिसने सिर्फ घरोलू बॉक्स ऑफिस पर ही 200 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वहीं दूसरी ओर इतना कारोबार करने वाली दीपिका पादुकोण की यह तीसरी फिल्म है। बता दें कि इससे पहले दीपिका की 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'हैप्पी न्यू ईयर' के बाद यह दीपिका की तीसरी फिल्म है। इसके अलावा भंसाली, रणवीर और शाहिद की पहली फिल्म।

गौरतलब है कि फिल्म ने बुधवार 24 जनवरी को अपने पेड प्रिव्यू में 5 करोड़ रुपए कमाए थे, गुरुवार: 19 करोड़, शुक्रवार: 32 करोड़, शनिवार: 27 करोड़, रविवार: 31 करोड़, सोमवार: 15 करोड़, मंगलवार: 14 करोड़, बुधवार: 12.50 करोड़, गुरुवार: 11 करोड़, शुक्रवार: 10 करोड़, शनिवार: 16 करोड़, रविवार: 18 करोड़, कुल: 210.50 करोड़ रुपए। बता दें कि राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों की सरकार ने अब तक इसे रिलीज नहीं किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन