नई दिल्ली: करणी सेना लगातार गुरुग्राम स्कूल बस में हुए हमले की जिम्मेदार लेने से इनकार करती रही। जब से बस में हमला हुआ है लगातार आरोप लग रहा था कि करणी सेना ने ही ये हमला करवाया है। लेकिन करणी सेना ने हिंसा की इस खबर से साफ इनकार किया, इतना ही नहीं हमले का आरोप ‘पद्मावत’ के निर्देशक संजय लीला भंसाली पर लगा दिया था। लेकिन अब पुलिस ने हमले के आरोप में जिस शख्स को गिरफ्तार किया है, उसका नाम सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल पुलिस ने करणी सेना के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है, जो कई राजपूतों का सम्मान है।
Related Stories
देवेंद्र गुरुग्राम में करणी सेना का सेनापति है। करणी सेना के अध्यक्ष लोकेंद्र कल्वी ने भले ही हमले से पल्ला झाड़ा लेकिन पुलिस ने देवेंद्र को गिरफ्तार करके ये साबित कर दिया कि करणी सेना लाख छुपाए लेकिन उसके अपराध छिप नहीं पाएंगे। हरियाणा पुलिस ने देवेंद्र को 5 दिन की रिमांड पर भेजा है।
इस घटना को सांप्रदायिक रंग देने की भी कोशिश करते हुए कुछ लोगों ने आरोप लगाया था कि बच्चों की स्कूल बस में हमला करने वाले मुस्लिम लड़के हैं। मगर गुरुग्राम पुलिस ने इस बात से लगातार इनकार किया था।