करणी सेना के लोग सपा नेता की पिटाई और धक्का मुक्की करते हुए दिखाई दिए। सपा नेता करणी सेना के हमले से अपने को बचाने की भी कोशिश करते रहे। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है।
आष्टा में गाड़ी पार्क करने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद करणी सेना की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। इससे नाराज करणी सेना के लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। हालांकि, पुलिस की समझाइश के बाद जाम हटाया गया।
योगी सरकार के मंत्री के बयान पर बवाल मचा हुआ है। मंत्री ने ऐसा कुछ कह दिया है कि लोगों के अंदर खासा नाराजगी है। इस पर अब बयानबाजी भी तेज हो गई है। विवादित बयान को लेकर मंत्री को धमकी भी दी गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रोहित सिंह तोमर से जुड़ी संपत्तियों की कुर्की के लिए पहचान की जा रही है, वहीं फरार सह-आरोपी रोहित तोमर को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की हत्या कर दी गई। भीड़भाड़ वाले इलाके में बाइक सवार हमलावरों ने गोलियों से भूनकर उनकी हत्या कर दी।
राणा सांगा पर बयान के बाद सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने एक और नया विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक बार फिर करणी सेना को निशाने पर लेते हुए कहा, ''अगर कहते हो कि मुसलमान में बाबर का डीएनए है तो तुम में किसका है?''
आगरा में राणा सांगा जयंती पर करणी सेना ने सांसद रामजीलाल सुमन के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। पुलिस ने भी भारी सुरक्षा व्यवस्था की, जिसके चलते प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना रहा।
राणा सांगा की जयंती के अवसर पर आगरा में करणी सेना आज एक बड़ा आयोजन कर रही है। करणी सेना ने इस रैली को 'रक्त स्वाभिमान सम्मेलन' नाम दिया है।
राणा सांगा को लेकर बीते दिनों समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन ने विवादित बयान दिया था। इसे लेकर 12 अप्रैल को आगरा में राणा सांगा जयंती मनाई जाएगी, जिसमें शामिल होने के लिए 3 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है।
समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में अब बिट्टू बजरंगी ने ऐलान किया है कि जो भी सपा सांसद को सबक सिखाएगा, उसे उचित इनाम दिया जाएगा।
समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने राज्यसभा में पिछले दिनों राणा सांगा को लेकर विवादित बयान दिया था जिसके बाद से लगातार माहौल गरमाया हुआ है। आज करणी सेना सपा सांसद के घर बुलडोजर लेकर पहुंची। इस दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं के गुस्से के सामने जो आया, उसे तहस-नहस कर दिया।
राणा सांगा को गद्दार बताने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आगरा स्थित घर पर करणी सेना ने हमला किया है। इस दौरान जमकर तोड़फोड़ और पथराव किया गया है।
सपा के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा मेवाड़ के शासक राणा सांगा पर टिप्पणी किए जाने पर विवाद हो गया है। राणा सांगा के अपमान पर करणी सेना भड़क गई है और सपा सांसद के खिलाफ इनाम का ऐलान कर दिया है।
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज ने ताबड़तोड़ कलेक्शन के रिकॉर्ड भी बनाए और फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में भी घिर गई। अब इस फिल्म को लेकर करणी सेना ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। करणी सेना ने अल्लू अर्जुन की फिल्म के मेकर्स पर क्षत्रिय समाज के अपमान का आरोप लगाया है।
सोशल मीडिया पर राज शेखावत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर के बदले इनाम घोषित करने की वजह से करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत के साथ मारपीट हुई है।
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने लॉरेंस बिश्नोई को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। शेखावत का कहना है कि जो पुलिसकर्मी लॉरेंस का एनकाउंटर करेगा, उसे वे इनाम देंगे।
राजस्थान में राजपूत समाज का प्रतिनिधित्व करने वाली करणी सेना के दो लोगों के बीच विवाद देखने को मिला। हाथापाई के चक्कर में यहां गोली तक चल गई। इस मामले की शिकायत पुलिस को की जा चुकी है। बता दें कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
गुजरात में भाजपा प्रत्याशी परषोत्तम रूपाला के विवादित बयान के बाद क्षत्रिय समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर आज करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा कार्यालय का घेराव करने वाले थे। इससे पहले ही उनके अहमदाबाद एयरपोर्ट पर जाते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली थी। जानकारी के मुताबिक, गोदारा और गोगामेड़ी के बीच विवाद था।
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में जयपुर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन कैदियों को हिरासत में लिया है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़