1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. करणी सेना ने सपा नेता के साथ की मारपीट और धक्का मुक्की, वायरल हुआ VIDEO, जानिए क्या है पूरा मामला?

करणी सेना ने सपा नेता के साथ की मारपीट और धक्का मुक्की, वायरल हुआ VIDEO, जानिए क्या है पूरा मामला?

 Reported By: Shoaib Raza Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jan 02, 2026 08:18 pm IST,  Updated : Jan 02, 2026 08:22 pm IST

करणी सेना के लोग सपा नेता की पिटाई और धक्का मुक्की करते हुए दिखाई दिए। सपा नेता करणी सेना के हमले से अपने को बचाने की भी कोशिश करते रहे। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है।

करनी सेना के लोगों ने सपा नेता की पिटाई की- India TV Hindi
करनी सेना के लोगों ने सपा नेता की पिटाई की Image Source : REPORTER INPUT

करणी सेना भारत के प्रदेश सचिव गौरव चौहान ने मुजफ्फरनगर में सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी के साथ पार्टी कार्यालय पर मारपीट और धक्का मुक्की की है। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर हंगामा और धक्का मुक्की के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

संगीत सोम को बताया था हारा हुआ मानसिक रोगी

भाजपा नेता संगीत सोम के बयानबाजी को लेकर करनी सेना भारत के प्रदेश सचिव ने हंगामा काटा और सपा नेता के साथ मारपीट की है। सपा नेता ने बीजेपी के संगीत सोम को हारा हुआ मानसिक रोगी बताया था। इसको लेकर करनी सेना के गौरव चौहान ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया।

किया जाएगा ऐसा ही इलाज- करणी सेना

वायरल वीडियो के मुताबिक गौरव चौहान ने कहा कि सनातन धर्म के बारे में कोई टिप्पणी करेगा तो उसका इलाज ऐसे ही होगा। मारपीट के बाद समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भारी संख्या में समाजवादी के लोग इकट्ठा हुए। पुलिस में मामला भी दर्ज कराया है।

करणी सेना के हमलों से बचते हुए नजर आए सपा नेता

ये पूरा मामला मुजफ्फरनगर थाना सिविल लाइन क्षेत्र के समाजवादी पार्टी कार्यालय का है। वायरल वीडियो में सपा नेता को घेर कर करणी सेना के लोग उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। सपा नेता करणी सेना के लोगों से बचते हुए नजर आए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।