1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Padman Box Office Collection Day 3: हर दिन बढ़ रही है फिल्म की कमाई, अब तक कर चुकी है इतना कारोबार

Padman Box Office Collection Day 3: हर दिन बढ़ रही है फिल्म की कमाई, अब तक कर चुकी है इतना कारोबार

 Edited By: Bhavna Sahni
 Published : Feb 12, 2018 11:07 am IST,  Updated : Feb 12, 2018 11:08 am IST

अक्षय कुमार के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'पैडमैन' को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। महिलाओं की महावारी से जुड़े अहम मुद्दे पर आधारित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हर दिन शानदार कमाई कर रही है।

Padman- India TV Hindi
Padman

नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'पैडमैन' को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। महिलाओं की महावारी से जुड़े अहम मुद्दे पर आधारित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हर दिन शानदार कमाई कर रही है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने फिल्म के कलेक्शन के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया, "घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'पैडमैन' ने लगभग 16 करोड़ रुपए का कारोबार किया। फिल्म ने करीब 40 करो़ड़ रुपए कमा लिए है।" फिल्म ने पहले ही दिन शुक्रवार को 10.26 करोड़ रुपए कमाए, शनिवार को 13.68 करोड़, रविवार: 16 करोड़, कुल: 39.94 करोड़ रुपए।

रमेश बाला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है। पहले वीकेएंड में फिल्म ने भारत में 51 करोड़ कमाए, वहीं उत्तरी अमेरिका में फिल्म ने 4.90 करोड़ का कारोबार किया। कुल: 57.50 करोड़ रुपए। 90 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म को दर्शकों के अलावा समीक्षकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई है। गौरतलब है कि फिल्म में उठाए गए एक दमदार मुद्दे ने भारी संख्या में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा।

आर.बाल्की के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिखाया गया है कि देशभर में सिर्फ 12% महिलाएं ही सैनेटरी नैपकीन का इस्तेमाल करती हैं। बाकी गंदा कपड़ा, राख, भूसा और छाल जैसी चीजों को इन दिनों में इस्तेमाल करती हैं, जिसकी वजह से वह कई गंभीर बीमारियों को न्यौता देती हैं। फिल्म में इस मुद्दे के अलावा महिलाओं के रोजगार के मुद्दे को भी सामने लाया गया है। बता दें कि फिल्म में राधिका आप्टे और सोनम कपूर भी मुख्य किरदारों में दिखाई दे रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन