1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pagalpanti Trailer Out: पागलपंती का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखकर हो जाएंगे लोटपोट

Pagalpanti Trailer Out: पागलपंती का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखकर हो जाएंगे लोटपोट

 Published : Oct 22, 2019 03:21 pm IST,  Updated : Oct 22, 2019 04:11 pm IST

मल्टीस्टारर मूवी 'पागलपंती' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा और सौरभ शुक्ला अहम रोल निभा रहे हैं।

Pagalpanti Trailer Out- India TV Hindi
Pagalpanti Trailer Out

मल्टीस्टारर मूवी 'पागलपंती' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा और सौरभ शुक्ला अहम रोल निभा रहे हैं। 

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी पागलपंती फिल्म पूरी तरह से कॉमेडी, एक्शन और हॉरर से भरपूर है। आप पूरे ट्रेलर में ही हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।  

ये फिल्म 22 नवंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है लेकिन इसके ट्रेलर के बाद कॉमेडी के शौकीन लोगों को इसका इंतजार रहेगा।

पीएम मोदी के कैम्पेन 'भारत की लक्ष्मी' का आगाज करेंगी दीपिका पादुकोण और पीवी सिंधु

इस ट्रेलर को देखकर आपको अनिल कपूर की फिल्म 'वेलकम' जरूर याद आ सकती है। इसी तरह उसमें भी एक्शन और कॉमेडी का मसाला परोसा गया था। इस ट्रेलर की शुरूआत में जॉन अब्राहम, अरशद वारसी और पुलकिट सम्राट नजर आ रहे है। ट्रेलर में बैकग्राउंड म्यूजिक वेलकम का दिया गया है औऱ कई बार ऐसा लग रहा है जैसे वेलकम ही देखी जा रही है। वहीं जॉन अब्राहम और अनिल कपूर अपने भारी-भरकम डायलॉग से लोगों को हंसाने में कामयाब हो जाएंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन