1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘पाकीजा’ अदाकारा गीता कपूर को अस्पताल में छोड़ बेटा हुआ फरार

‘पाकीजा’ अदाकारा गीता कपूर को अस्पताल में छोड़ बेटा हुआ फरार

 Published : May 29, 2017 12:12 pm IST,  Updated : May 29, 2017 03:45 pm IST

'पाकीजा' जैसी फिल्म में मुख्य अदाकारा के तौर पर नजर आ चुकीं पूर्व अभिनेत्री गीता कपूर आज जिस हाल में हैं उसे देख आपका दिल भी सहम उठेगा है। दरअसल खबर आई है कि गीता कपूर का बेटा राजा कपूर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाकर फरार हो गया है।

pakeezah- India TV Hindi
pakeezah

नई दिल्ली: बॉलीवुड में 'पाकीजा' जैसी फिल्म में मुख्य अदाकारा के तौर पर नजर आ चुकीं पूर्व अभिनेत्री गीता कपूर आज जिस हाल में हैं उसे देख आपका दिल भी सहम उठेगा है। दरअसल खबर आई है कि गीता कपूर का बेटा राजा कपूर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाकर फरार हो गया है। इसके बाद उनका उस समय रो-रोकर बुरा हाल हो गया जब उन्हें पता चला कि उनका बेटा उन्हें हॉस्पिटल में अकेला छोड़कर भाग गया है। 21 अप्रैल को उनके बेटे राजा ने उन्हें ब्लडप्रेशर की शिकायत के चलते मुंबई के गोरेगांव में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल SRV में मां गीता कपूर को अस्पताल में भर्ती करवाकर फरार हो गया।

गीता को इस अस्पताल में भर्ती हुए एक महीने भी ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन उनका बेटा राजा उनसे अब तक उनसे मिलने के लिए नहीं आया। सिर्फ इतना ही नहीं वह अपनी मां से फोन पर भी बात करने के लिए तैयार नहीं है। लेकिन जब गीता के अस्पताल में भर्ती होने की खबर प्रोड्यूसर रमेश तौरानी और एक्टर अशोक पंडित को मिली तो वह तुरंत उनसे मिलने के लिए हॉस्पिटल में पहुंच गए, साथ ही उन्होंने अस्पताल के 1.50 लाख रुपए के बिल का भी भुगतान किया। अब खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि गीता को ओल्डऐज होम भेजा जा सकता है।

एक अंग्रेजी अखबार से बात बातचीत के गौरान गीता ने बताया है कि, राजा अक्सर उन्हें पैसों के लिए परेशान किया करता था। वह उन्हें मारता-पीटता भी था और 4 दिनों में सिर्फ एक बार ही खाना दिया करता था। गीता को हम 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम करते हुए देख चुके थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन