1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पारस छाबड़ा ने हटवाया एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी के नाम का टैटू, बनवाई बिग बॉस की आंख

पारस छाबड़ा ने हटवाया एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी के नाम का टैटू, बनवाई बिग बॉस की आंख

 Published : Jun 18, 2020 04:51 pm IST,  Updated : Jun 18, 2020 05:05 pm IST

बिग बॉस 13 फेम पारस छाबड़ा ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी के नाम का टैटू हटवा दिया है। अब उन्होंने अपनी कलाई पर बिग बॉस की आंख बनवाई है।

PARAS CHHABRA- India TV Hindi
पारस छाबड़ा Image Source : INSTAGRAM/PARASVCHHABRRA

बिग बॉस 13 फेम पारस छाबड़ा ने अपने हाथ पर एक नया टैटू बनवाया है। पारस की कलाई पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी के नाम का टैटू बना हुआ था। शो में पारस अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद पारस ने आकांक्षा के नाम का टैटू हटवा दिया है। पारस ने अब अपनी कलाई पर बिग बॉस की आंख बनवाई है। पारस ने अपने नए टैटू बनवाने की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

पारस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- बिग बॉस ने मेरी आंख खोल दी। फैन्स को पारस का यह टैटू काफी पसंद आ रहा है।

पारस छाबड़ा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा-मैं अपने शरीर पर अब किसी का नाम फिर से नहीं इंक करवाउंगा। मं अपने पुराने रिलेशनशिप से आजाद होना चाहता हूं और उसकी यादों से बाहर आना चाहता हूं। इसलिए मैंने टैटू को बदलने का फैसला लिया। 

पारस ने आगे कहा- बिग बॉस का मेरी जिंदगी में एक महत्वपूर्ण जगह है। इसलिए मैं शो से जुड़ा टैटू बनवा रहा हूं। बिग बॉस ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मेरा शो के साथ स्ट्रॉग कनेक्शन है। घर में रहने के दौरान मैंने बहुत ही चीजें सीखीं जो घर के बाहर हो रही थीं। बिग बॉस की आंख ने मेरी आंख खोल दी।

आपको बता दें पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की जोड़ी को शो में काफी पसंद किया गया था। लोगों को दोनों की दोस्ती और केमिस्ट्री बहुत पसंद आई। पारस और माहिरा एक म्यूजिक वीडियो बारिश में नजर आ चुके हैं। इस गाने को फैन्स ने बहुत प्यार दिया। अब जल्द ही दोनों एक और म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन