1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परेश रावल के बेटे आदित्य एक्टिंग की दुनिया में रखने जा रहे हैं कदम, ये है डेब्यू फिल्म

परेश रावल के बेटे आदित्य एक्टिंग की दुनिया में रखने जा रहे हैं कदम, ये है डेब्यू फिल्म

 Written By: IANS
 Published : Apr 04, 2020 10:00 am IST,  Updated : Apr 04, 2020 10:15 am IST

अनुराग कश्यप द्वारा प्रस्तुत, जुनून, दोस्ती, विश्वासघात और प्यार पर आधारित फिल्म 10 अप्रैल को लाइव होगी।

paresh rawal son aditya- India TV Hindi
परेश रावल के बेटे आदित्य 'बमफाद' फिल्म से करेंगे डेब्यू

मुंबई: दिग्गज अभिनेता परेश रावल के बेटे आदित्य भी अब एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। वो जी5 ऑरिजनल फिल्म 'बमफाद' से अपने अभिनय की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। नवोदित फिल्मकार रंजन चंदेल द्वारा निर्देशित इस फिल्म से 'अर्जुन रेड्डी' स्टार शालिनी पांडेय भी ओटीटी डेब्यू करेंगी।

इस बारे में आदित्य ने कहा, "मुझे खुशी है कि मुझे ऐसी रोमांचक फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला। हालांकि फिल्म की प्रेरक शक्ति प्रेम कहानी है, लेकिन इसकी कई और परतें हैं। मैं इंडस्ट्री में एक अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहता हूं और नसीर जमाल का किरदार निभाकर अपनी यात्रा शुरू करने को लेकर बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।'

आदित्य ने आगे कहा, 'यह, एक ऐसा चरित्र है, जिसे पढ़ते ही मैं इसकी तरह आकर्षित हो गया। मुझे उम्मीद है कि लोग फिल्म को जी 5 पर बड़े पैमाने पर देखेंगे। मैं उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्सुक हूं।'

अनुराग कश्यप द्वारा प्रस्तुत, जुनून, दोस्ती, विश्वासघात और प्यार पर आधारित फिल्म 10 अप्रैल को लाइव होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन