1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'नमस्ते इंग्लैंड' के सेट पर अर्जुन ने दिया परिणीति को धक्का, सामने आया वीडियो

'नमस्ते इंग्लैंड' के सेट पर अर्जुन ने दिया परिणीति को धक्का, सामने आया वीडियो

 Published : Jun 06, 2018 08:16 am IST,  Updated : Jun 06, 2018 08:16 am IST

परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही में परिणीति ने फिल्म के सेट से कुछ मस्तीभरे पलों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें उनके साथ अर्जुन और फिल्म के निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह भी दिखाई दे रहे हैं।

parineeti arjun- India TV Hindi
parineeti arjun

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही में परिणीति ने फिल्म के सेट से कुछ मस्तीभरे पलों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें उनके साथ अर्जुन और फिल्म के निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह भी दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि पंजाब शेड्युल खत्म करने के बाद, 'नमस्ते इंग्लैंड' की टीम फिलहाल लंदन में फिल्म की शूटिंग कर रही है। ऑफस्क्रीन होने वाली मस्ती-मजाक की झलक शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने लंदन शेड्युल की झलक अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा की है।

परिणीति ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अर्जुन उन्हें धक्का दे रहे हैं। विपुल शाह के निर्देशन में बनी 'नमस्ते लंदन' को न केवल दर्शकों और आलोचकों से प्यार और सराहना मिली थी बल्कि यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। बता दें कि पिछली फिल्म में कटरीना कैफ और अक्षय कुमार को मुख्य किरदारों में देखा गया था। अब विपुल फिल्म की अगली कड़ी 'नमस्ते इंग्लैंड' पर काम कर रहे हैं।

विपुल अमृतलाल शाह की 'नमस्ते इंग्लैंड' में जसमीत और परम की जीवन यात्रा को दिखाया गया है। अलग अलग लोकेशन्स पर चल रही इस फिल्म की शूटिंग की कई तस्वीरें पहले भी सोशल मीडिया पर शेयर की जा चुकी हैं। गौरतलब है कि 'नमस्ते इंग्लैंड' इसी साल दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन