1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परिणीति चोपड़ा ने फ्लॉन्ट किए एब्स, 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा उनका ये इंस्टाग्राम वीडियो

परिणीति चोपड़ा ने फ्लॉन्ट किए एब्स, 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा उनका ये इंस्टाग्राम वीडियो

 Published : Aug 30, 2021 10:00 am IST,  Updated : Aug 30, 2021 02:50 pm IST

परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

parineeti chopra flaunts her abs in latest instagram video- India TV Hindi
परिणीति चोपड़ा का वीडियो वायरल हो रहा है  Image Source : INSTA: PARINEETI CHOPRA

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने खुद को काफी फिट किया है। इसके लिए वो जिम में जमकर पसीना बहाती हैं। उन्होंने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एब्स फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इस वीडियो पर मजेदार कैप्शन भी लिखा है। 

इस वीडियो में बैकग्राउंड में 'अभी न जाओ छोड़कर' गाना चल रहा है, जिसे परिणीति चोपड़ा ने ही गाया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'जब आप अपने पहले एब को बनाकर खुश होते हैं, लेकिन ट्रेनर कहता है एब ही न जाओ छोड़ कर।' 

फैन ने परिणीति चोपड़ा से पूछा सवाल: 'रणवीर सिंह पापा बन गए' तो एक्ट्रेस ने यूं दिया जवाब

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 5 लाख 43 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं, फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। उन्हें परिणीति का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। 

परिणीति ने 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' मूवी से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वो 'इश्कबाज', 'शुद्ध देसी रोमांस', 'हंसी तो फंसी', 'गोलमाल अगेन', 'केसरी' जैसी फिल्मों में नज़र आईं। इस साल उनकी तीन फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें 'द गर्ल ऑन द ट्रेन', 'संदीप और पिंकी फरार' और 'साइना' शामिल हैं। वो जल्द ही रणबीर कपूर और अनिल कपूर के साथ एनिमल में दिखाई देंगी। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन